ePaper

पटना : पुनाईचक में प्लस टू के छात्र ने किया सुसाइड

Updated at : 16 Oct 2018 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : पुनाईचक में प्लस टू के छात्र ने किया सुसाइड

पटना : शास्त्रीनगर थाने के पुनाईचक में छात्र अविनाश कुमार (17) ने सुसाइड कर ली. उसने गमछे से फांसी का फंदा बनाया और उसमें झूल गया. अविनाश कुमार प्लस टू का छात्र था और मूल रूप से गया जिले के अलीपुर के ईटहोरी गांव का रहने वाला था. उसके पिता का नाम अनिल कुमार है […]

विज्ञापन
पटना : शास्त्रीनगर थाने के पुनाईचक में छात्र अविनाश कुमार (17) ने सुसाइड कर ली. उसने गमछे से फांसी का फंदा बनाया और उसमें झूल गया. अविनाश कुमार प्लस टू का छात्र था और मूल रूप से गया जिले के अलीपुर के ईटहोरी गांव का रहने वाला था. उसके पिता का नाम अनिल कुमार है और मां का नाम मिंटू देवी है. मां मिंटू देवी केसपा पंचायत की मुखिया हैं. फिलहाल घटना के कारण की जानकारी नहीं मिल पायी है. डिप्रेशन से सुसाइड किये जाने की संभावना जतायी जा रही है.
अविनाश कुमार अपने दो अन्य सहोदर भाइयों के साथ पढ़ने के लिए पुनाईचक में सौरभ कुमार के मकान में किराया का कमरा लेकर रह रहे थे. उसके दो भाई अपने-अपने कोचिंग में गये हुए थे और वे जब तीन बजे वापस घर लौटे तो कमरे का दरवाजा बंद पाया. दरवाजा को तोड़ा गया तो छात्र झूल रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन