पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी : आज से भरें जायेंगे ऑनलाइन फॉर्म
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Oct 2018 5:10 AM
विज्ञापन
11 पीजी विभागों में होगा एडमिशन पटना और नालंदा के कॉलेजों के मिला कर करीब नौ हजार सीटोंपर होगा एडमिशन पटना : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ने पीजी में एडमिशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. एडमिशन फॉर्म 15 अक्टूबर को देर शाम से ऑनलाइन भरे जायेंगे. पीजी में एडमिशन लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 29 […]
विज्ञापन
11 पीजी विभागों में होगा एडमिशन
पटना और नालंदा के कॉलेजों के मिला कर करीब नौ हजार सीटोंपर होगा एडमिशन
पटना : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ने पीजी में एडमिशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. एडमिशन फॉर्म 15 अक्टूबर को देर शाम से ऑनलाइन भरे जायेंगे. पीजी में एडमिशन लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 29 अक्टूबर तक यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.
कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट चार नवंबर को आयोजित होगा. फिलहाल 11 पीजी विषयों के साथ-साथ कॉलेजों में चलने वाले विभिन्न पीजी सेंटर्स में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यूनिवर्सिटी के 11 पीजी विभागों में हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत, वनस्पति शास्त्र, जंतु शास्त्र, गणित, अर्थशास्त्र, इतिहास, दर्शनशास्त्र, वाणिज्य शामिल हैं. सभी पीजी विभागों में 30-30 सीटों पर एडमिशन होगा. विभागों में एडमिशन कंबाइंड इंट्रेंस के आधार पर ही होगा.
इसमें 11 नये पीजी विभागों के साथ कॉलेजों में चल रहे पीजी सेंटर्स में एडमिशन के लिए संयुक्त रूप से कंबाइंड इंट्रेंस टेस्ट का आयोजन होगा. कुल मिला कर करीब नौ हजार सीटों पर एडमिशन होगा. नालंदा और पटना के कई कॉलेजों में पीजी सेंटर्स चल रहे हैं. इस सेंटर्स पर भी एडमिशन के लिए एक ही फॉर्म भरना होगा. टेस्ट में आये रैंक के अनुसार विभाग या पीजी सेंटर्स आवंटित किये जायेंगे.
फॉर्म ऑनलाइन भरे जायेंगे और पेमेंट भी ऑनलाइन होगा. जेनरल और ओबीसी के स्टूडेंट्स को 600 और अनुसूचित जाति व जनजातियों के छात्रों को 300 रुपये भुगतान करना होगा. इंट्रेंस टेस्ट 21 विषयों में होगा. 11 विषयों के अलावा फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथिली, पॉलिटिकल साइंस, पाली, समाजशास्त्र, भूगोल, म्यूजिक, मनोविज्ञान व गृह विज्ञान शामिल हैं.
पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के प्रतिकुलपति प्रो गिरीश कुमार चौधरी ने बताया कि टेस्ट में प्रश्नों की संख्या 100 होगी. सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे. प्रत्येक प्रश्न के तीन अंक निर्धारित किये गये हैं. निगेटिव माॅर्किंग में एक प्रश्न गलत होने पर एक अंक कट जायेगा.
च्वाइस भरेंगे स्टूडेंट्स : पीजी में एडमिशन के लिए उसी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए या अपेयरिंग छात्र-छात्राएं भी उस विषय के लिए फॉर्म भर सकते हैं. लेकिन, काउंसेलिंग की समय अपेयरिंग परीक्षार्थियों को स्नातक का परीक्षाफल प्रस्तुत करना होगा. एडमिशन के समय च्वाइस भरवाया जायेगा.
अगर मेरिट लिस्ट में वे आयेंगे, तो उन्हें विवि का पीजी विभाग या संबंधित कॉलेज उसी समय आवंटन तक दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि छात्र हित में एकेडमिक स्तर पर पारदर्शिता तथा गुणात्मक एक रुपया लाने के लिए विवि ने ऐसा निर्णय लिया है.
पटना : नालंदा खुला विश्वविद्यालय (एनओयू) के द्वारा नामांकन प्रक्रिया रविवार को भी जारी रही. नामांकन को लेकर विवि मुख्यालय को विशेष तौर पर खोला गया था. बताते चलें कि दुर्गा पूजा की छुट्टी में भी ऑफिस कुछ दिन खुला रहेगा और नामांकन होता रहेगा.
इसके लिए विशेष व्यवस्था की गयी है. नामांकन के लिए काफी कम समय है. यही वजह है कि दुर्गा पूजा की छुट्टी में भी नामांकन लिया जा रहा है. जहां अन्य विश्वविद्यालयों में 15 अक्तूबर को छुट्टी दे दी गयी है एनओयू 15 व 16 अक्तूबर को भी नामांकन लेगा. छात्र 20 तक नामांकन ले सकते हैं.
छात्र चाहें तो पूरी फीस देकर भी नामांकन ले सकते हैं और अगर छात्र के पास किसी कारणों से फीस देने की स्थिति में नहीं हैं तो वे पंजीयन सह नामांकन राशि जमा कर भी नामांकन प्राप्त कर सकते हैं. लेकिन ऐसे छात्रों को 20 नवंबर तक हर हाल में नामांकन की राशि जमा करनी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










