पटना : दुष्कर्म पीड़िता बच्ची पीएमसीएच में भर्ती

Updated:
विज्ञापन
पटना : दुष्कर्म पीड़िता बच्ची पीएमसीएच में भर्ती

पटना : दीघा स्थित प्ले स्कूल में पढ़ने वाली तीन साल दुष्कर्म पीड़ित बच्ची को मंगलवार की देर रात पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में बच्ची को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. बच्ची को दूसरे अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच लाया गया […]

विज्ञापन
पटना : दीघा स्थित प्ले स्कूल में पढ़ने वाली तीन साल दुष्कर्म पीड़ित बच्ची को मंगलवार की देर रात पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में बच्ची को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. बच्ची को दूसरे अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच लाया गया है.
जानकारी देते हुए पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि बेहतर इलाज और बच्ची को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए अलग से महिला डॉक्टरों की टीम का गठन किया गया है. इस टीम में विशेषज्ञ महिला डॉक्टर हैं, जिनकी देखरेख में मासूम बच्ची का इलाज किया जा रहा है.
दुष्कर्म मामले के आरोपित कराटे शिक्षक मुकेश कुमार को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया. मुकेश कुमार दानापुर का रहने वाला है. यह बच्ची के प्ले स्कूल में शिक्षक था. बच्ची को उसके बुआ के घर पहुंचाने का प्रलोभन देकर यह अपने साथ ले गया था और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. दीघा थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि शिक्षक को जेल भेज दिया गया है. बच्ची की मेडिकल जांच भी करायी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन