पटना : राजगीर में तीन माह के भीतर पेयजल की आपूर्ति होगी सुनिश्चित : विनोद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Oct 2018 8:42 AM

विज्ञापन

पटना : लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा है कि राजगीर में तीन माह के भीतर पेयजल की सुविधा उपलब्ध करा दी जायेगी. भूमिगत जलस्रोत के नीचे खिसक जाने के कारण जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी, विभाग ने इसे चुनौती के रूप में लिया. वे प्रदेश भाजपा मुख्यालय में […]

विज्ञापन
पटना : लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा है कि राजगीर में तीन माह के भीतर पेयजल की सुविधा उपलब्ध करा दी जायेगी. भूमिगत जलस्रोत के नीचे खिसक जाने के कारण जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी, विभाग ने इसे चुनौती के रूप में लिया.
वे प्रदेश भाजपा मुख्यालय में खान एवं भूतत्व मंत्री विनोद कुमार सिंह के साथ सहयोग कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. झा ने कहा कि नालंदा के सिलाव में बहुगामी प्रोजेक्ट का निर्माण हो चुका है. खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री ने कहा कि एस ब्रिक्स के व्यवसाय में पुराने उद्यमियों के साथ ही नये लोगों को भी जुड़ने का अवसर दिया जायेगा. नये लोगों को इस उद्योग से जुड़ने में सरकार लोन की सहायता प्रदान करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन