पटना : यात्रियों पर पड़ेगा बड़ा बोझ, बसों से सफर करना आज रात से होगा महंगा

Published at :30 Sep 2018 6:58 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : यात्रियों पर पड़ेगा बड़ा बोझ, बसों से सफर करना आज रात से होगा महंगा

डीजल के दाम बढ़ने से बसभाड़े में 20 से 25 फीसदी की हुई बढ़ोतरी पटना : डीजल की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी से बसों से सफर करने में अब जेब अधिक ढीली करनी होगी. रविवार 30 सितंबर की मध्य रात्रि से नया बस भाड़ा लागू हो जायेगा. बस भाड़े में 20 से 25 […]

विज्ञापन
डीजल के दाम बढ़ने से बसभाड़े में 20 से 25 फीसदी की हुई बढ़ोतरी
पटना : डीजल की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी से बसों से सफर करने में अब जेब अधिक ढीली करनी होगी. रविवार 30 सितंबर की मध्य रात्रि से नया बस भाड़ा लागू हो जायेगा. बस भाड़े में 20 से 25 फीसदी बढ़ोतरी की गयी है. बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन ने नया बस भाड़ा की सूची जारी कर दी है. डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर सरकार ने नया बस भाड़ा तय किया है. लेकिन बस भाड़ा की अधिसूचना जारी नहीं हुई है.
बस भाड़ा पर आम लोगों से सुझाव या आपत्ति मांगी गयी है. इसकी अवधि रविवार को समाप्त हो रही है. प्राइवेट ट्रांसपोर्टरों ने चार माह पहले भी बस भाड़ा में बढ़ोतरी की थी. इसके बावजूद ट्रांसपोर्टर पुन: बस भाड़ा बढ़ा रहे हैं. नया बस भाड़ा के अनुसार पटना से मुजफ्फरपुर नन एसी 110 रुपये व एसी बस का भाड़ा 150 रुपये होगा.
पटना से रांची नन एसी पांच सौ रुपये, एसी 685 रुपये भाड़ा लगेगा. बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार तरह-तरह के टैक्स परिवहन में लगा दिये. इसमें डीजल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी, रोड टैक्स व अन्य तरह के हथकंडे बनाकर परिवहन टैक्स बढ़ा कर अपनी आमदनी बढ़ायी है.
पटना से विभिन्न जगहों के लिए बसभाड़ा
स्थान भाड़ा (रु.) एसी
मुजफ्फरपुर 110 150
बिहारशरीफ 85 …..
नवादा 120 …..
सिकटा 250 360
राजगीर 100 …..
औरंगाबाद 175 240
सासाराम 185 250,
डालटेनगंज 290 360
पूर्णिया 275 340
सहरसा 275 340
सिल्लीगुड़ी 500 655
खगड़िया 205 …..
स्थान भाड़ा (रु.) एसी
भागलपुर 300 …..
किशनगंज 540 800
भिट‍्ठा मोड़ 250 310
सीतामढ़ी 200 …..
बेतिया 265 330
मधुबनी 215 …..
दरभंगा 185 230
ठाकुरगंज 430 500
घोड़ासहन 255 325
ढाका 230 290
मोतिहारी 210 270
झंझारपुर 255 …..
बसभाड़े की अधिसूचना जारी नहीं
परिवहन विभाग द्वारा तय नये भाड़ा के अनुसार साधारण बस के लिए 90 पैसे प्रति किलोमीटर, एक्सप्रेस बस 95 पैसे, सेमी डीलक्स बस एक रुपये 14 पैसे, डीलक्स बस एक रुपये 36 पैसे, डीलक्स एसी बस एक रुपये 50 पैसे, वाल्वो बस दो रुपये प्रति किलोमीटर है.
नगरीय बस सेवा में पहले चार किलोमीटर के लिए प्रति किलोमीटर एक रुपये 24 पैसे व अगले प्रत्येक दो किलोमीटर के एक रुपये नौ पैसे निर्धारित किया है.लंबी दूरी की बस सेवा के भाड़े की गणना पहले सौ किलोमीटर तक उस श्रेणी के बेसिक भाड़ा दर के आधार पर की गयी है. 101 किलोमीटर 250 किलोमीटर की दूरी तक के लिए बेसिक भाड़ा की दर के आधार पर निर्धारित किराये में 20 फीसदी की कमी, 251 किलोमीटर से ज्यादा दूरी के लिए उस श्रेणी के बेसिक भाड़ा निर्धारित की जायेगी. बस भाड़ा पर आम लोगों से सुझाव व आपत्ति मांगा गया है.विभाग ने नया बस भाड़े की अधिसूचना जारी नहीं की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन