पटना : बीमारी से परेशान, किया सुसाइड

Updated at : 30 Sep 2018 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : बीमारी से परेशान, किया सुसाइड

बुद्धा कॉलोनी इलाके में युवक विट्टु साह (24) ने फांसी के फंदे पर झूल कर खुदकुशी कर ली. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. विट्टु को लिवर की बीमारी थी और वह ठीक नहीं हो रहा था. जिसके कारण वह डिप्रेशन का शिकार […]

विज्ञापन
बुद्धा कॉलोनी इलाके में युवक विट्टु साह (24) ने फांसी के फंदे पर झूल कर खुदकुशी कर ली. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. विट्टु को लिवर की बीमारी थी और वह ठीक नहीं हो रहा था. जिसके कारण वह डिप्रेशन का शिकार हो गया था और शनिवार को जब घर में कोई नहीं था तो उसने अपनी जिंदगी को खत्मकर दिया.
विट्टु अपने भाई दीपू कुमार के साथ रहता था. वह मजदूरी का काम करता था और उसका भाई ई-रिक्शा चलाता है. यह मूल रूप से बक्सर के डुमरांव का रहने वाला है. उसके पिता रामजी साह छोटे-मोटे किसान है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन