पटना : लालू जेल से कर रहे हैं राजनीति : सुशील मोदी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :26 Sep 2018 8:18 AM
विज्ञापन

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि चारा घोटाला के चार मामलों में सजायाफ्ता लालू प्रसाद न चुनाव लड़ सकते हैं न सजा काटने तक बंदी रहते हुए वे बयानबाजी कर सकते हैं. जेल नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए वे जिस तरह से लगातार ट्वीट कर राजनीतिक टिपण्णी कर रहे […]
विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि चारा घोटाला के चार मामलों में सजायाफ्ता लालू प्रसाद न चुनाव लड़ सकते हैं न सजा काटने तक बंदी रहते हुए वे बयानबाजी कर सकते हैं.
जेल नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए वे जिस तरह से लगातार ट्वीट कर राजनीतिक टिपण्णी कर रहे हैं. उस पर सीबीआई को नोटिस लेना चाहिए और इससे कोर्ट को अवगत कराना चाहिए. लालू प्रसाद जेल से राजनीति कर रहे हैं. एक अन्य ट्वीट में श्री मोदी ने कहा है कि एनडीए सरकार ने बिना किसी बिचौलिये के राफेल विमानों की खरीद का समझौता 20 फीसद कम कीमत और बेहतर शर्तों पर किया लेकिन राहुल गांधी चीन, पाकिस्तान और फ्रांस में बैठे अपने दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए देश को गुमराह कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










