पटना : एसटीएफ के विशेष भत्ते का नये सिरे से किया जायेगा निर्धारण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : पुलिस महकमे में कुछ विंग ऐसे भी मौजूद हैं, जो ज्यादा कठिन या विषम परिस्थिति में ड्यूटी करते हैं. इनकी इस अतिरिक्त सेवा के कारण इन्हें प्रोत्साहन या विशेष भत्ता दिया जाता है. इसमें एटीएस (एंटी टेरोरिस्ट स्कॉवयड), एसटीएफ (स्पेशल टॉस्क फोर्स) और एसएसजी (स्पेशल सिक्टोरिटी ग्रुप) के अलावा विशेष शाखा और ट्रेनिंग […]
विज्ञापन
पटना : पुलिस महकमे में कुछ विंग ऐसे भी मौजूद हैं, जो ज्यादा कठिन या विषम परिस्थिति में ड्यूटी करते हैं. इनकी इस अतिरिक्त सेवा के कारण इन्हें प्रोत्साहन या विशेष भत्ता दिया जाता है.
इसमें एटीएस (एंटी टेरोरिस्ट स्कॉवयड), एसटीएफ (स्पेशल टॉस्क फोर्स) और एसएसजी (स्पेशल सिक्टोरिटी ग्रुप) के अलावा विशेष शाखा और ट्रेनिंग विंग की कुछ इकाईयां भी शामिल हैं. इन विंगों में तैनात जवानों को जब से सातवां वेतनमान का लाभ मिलना शुरू हुआ है, तब से इन्हें मिलने वाला प्रोत्साहन या विशेष भत्ता जून 2017 से ही मिलना बंद है. अब इन जवानों को फिर से विशेष भत्ता का लाभ नये सिरे से देने के लिए कमेटी का गठन किया गया है. इस तीन सदस्यीय कमेटी का अध्यक्ष वित्त सचिव राहुल सिंह को बनाया गया है.
जबकि, आईजी (मुख्यालय) पारसनाथ और गृह विभाग के अपर सचिव रंजन कुमार को इसका सदस्य बनाया गया है. यह कमेटी एक महीने में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप देगी. यह कमेटी इन जवानों के लिए विशेष भत्ता का निर्धारण नये सिरे से करेगी. सातवां वेतनमान लागू होने के बाद जिस अनुपात में इनके वेतन में बढ़ोतरी हुई है, उसके अनुपात में ही नये सिरे से इस विशेष भत्ता का निर्धारण किया जायेगा. पहले इन विशेष फोर्स को अलग-अलग स्तर पर विशेष भत्ता दिया जाता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










