पटना : यूरिया की कालाबाजारी रोकने को उड़नदस्ता गठित

पटना : कृषि विभाग ने राज्य में यूरिया की कालाबाजारी को लेकर मिल रही शिकायतों के मद्देनजर कृषि विभाग ने उड़दस्ता का गठन किया है. विभाग को शिकायत मिल रही है कि राज्य के कुछ क्षेत्रों से यूरिया खाद की किल्लत है. किसानों से निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य लिया जा रहा है. विभाग का […]
पटना : कृषि विभाग ने राज्य में यूरिया की कालाबाजारी को लेकर मिल रही शिकायतों के मद्देनजर कृषि विभाग ने उड़दस्ता का गठन किया है. विभाग को शिकायत मिल रही है कि राज्य के कुछ क्षेत्रों से यूरिया खाद की किल्लत है. किसानों से निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य लिया जा रहा है.
विभाग का कहना है कि राज्य में यूरिया खाद की कोई कमी नहीं है, बावजूद इसके कुछ जगहों पर उर्वरकों का कृत्रिम अभाव दिखाकर किसानों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है. राज्य में यूरिया की कालाबाजारी की शिकायतों के आलोक में कृषि मंत्री के निदेश पर कृषि विभाग ने राज्य के सभी जिलों के लिए राज्य स्तर से कुल 13 उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










