राजधानी में शहाबुद्दीन के शार्प शूटर को अपराधियों ने गोलियों से किया छलनी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Sep 2018 3:56 PM
पटना :बेखौफ अपराधियों ने राजधानी पटना के व्यस्ततम इलाके में एक युवक को गोलियों से छलनी कर इलाके दहशत फैला दी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गया. अपराधियों ने इस गोलीबारी की घटना को कोतवाली थाना के ठीक सटे इंडियन गैस एजेंसी के सामने अंजाम दिया है. गोलीबारी के बाद युवक घटनास्थल पर […]
पटना :बेखौफ अपराधियों ने राजधानी पटना के व्यस्ततम इलाके में एक युवक को गोलियों से छलनी कर इलाके दहशत फैला दी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गया. अपराधियों ने इस गोलीबारी की घटना को कोतवाली थाना के ठीक सटे इंडियन गैस एजेंसी के सामने अंजाम दिया है. गोलीबारी के बाद युवक घटनास्थल पर ही गिर गया. वहीं, अपराधी गोली मारकर फरार हो गये.
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि युवक को पांच गोली मारी गयी है. मृतक की पहचान तवरेज आलम के रूप में हुई है. वहीं, दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि मृतक तवरेज आलम अपना नाम बदल कर पटना के अनिसाबाद में रहता था. ऐसे मूल रूप से वह जहानाबाद का रहने वाला बताया जाता है. तवरेज के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि वह सीवान के पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन का शार्प शूटर था. हालांकि, इसकी आधिकारी पुष्टि नहीं हुई है. घटनास्थल पर पहुंच पुलिस छानबीन शुरू कर दी है. वहीं, इस घटना के संदर्भ में को भी पुलिस अधिकारी अभी कुछ भी बोलने से बच रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










