ePaper

स्वच्छता अभियान के तहत रविशंकर प्रसाद, सुशील मोदी ने झाड़ू थामी

Updated at : 15 Sep 2018 4:42 PM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान के तहत रविशंकर प्रसाद, सुशील मोदी ने झाड़ू थामी

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को विभिन्न स्थानों पर कूड़े के ढेर को साफ किया.रवि शंकर प्रसाद के साथ भाजपा के स्थानीय विधायक नितिन नवीन और महापौर सीता साहू सहित स्थानीय नेता थे, जिन्होंने मीठापुर […]

विज्ञापन

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को विभिन्न स्थानों पर कूड़े के ढेर को साफ किया.रवि शंकर प्रसाद के साथ भाजपा के स्थानीय विधायक नितिन नवीन और महापौर सीता साहू सहित स्थानीय नेता थे, जिन्होंने मीठापुर क्षेत्र में श्रमदान में हिस्सा लिया. उन्होंने सड़क किनारे से कचरे का ढेर उठाया और पास के कूड़ेदान में इसे डाला.

केंद्रीय मंत्री भी इसी शहर के रहने वाले हैं जिनके साथ स्थानीय लोग इस अभियान में शामिल हुए. बाद में उन्होंने लोगों को स्वच्छता अपनाने की शपथ दिलायी.रविशंकर प्रसाद ने श्रमदान में हिस्सा लेने की तस्वीरों को ट्वीट किया, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री खुद राष्ट्रीय अभियान के तौर पर कर रहे हैं. सुशील कुमार मोदी ने भी इसी तरह के अभियान में मुसल्लहपुर हाट में हिस्सा लिया जहां उन्होंने मास्क और ग्लब पहनकर कचरा हटाया. उन्होंने भी पार्टी नेताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ फोटो को ट्वीट किया.

मालूम हो कि स्वच्छता ही सेवा अभियान 2 अक्टूबर तक लगातार चलेगा. इससे जुड़ने के लिए पीएम मोदी ने दो हजार लोगों को चिट्ठी लिखी है और इससे जुड़ने की अपील की है. इस अभियान की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने दिल्ली के बाबा साहब अंबेडकर स्कूल परिसर में झाड़ू लगाया और बच्चों को स्वच्छता के बारे में भी बताया. स्वच्छता अभियान के चार साल पूरे होने वाले हैं. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी जी की 150वीं जयंती पर हम उनके सपने को पूरा करने की तरफ बढ़ रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन