कांग्रेस के ”भारत बंद” को राजद ने दिया समर्थन, राजद नेता भी सड़क पर उतरेंगे

पटना : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के खिलाफ 10 सितंबर को कांग्रेस द्वारा बुलाये गये ‘भारत बंद’ को राजद का समर्थन मिला है. मालूम हो कि कांग्रेस ने विपक्षी दलों, सामाजिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे ‘भारत बंद’ का समर्थन करें. राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र […]
पटना : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के खिलाफ 10 सितंबर को कांग्रेस द्वारा बुलाये गये ‘भारत बंद’ को राजद का समर्थन मिला है. मालूम हो कि कांग्रेस ने विपक्षी दलों, सामाजिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे ‘भारत बंद’ का समर्थन करें.
राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने कहा है कि कांग्रेस के भारत बंद को राजद ने समर्थन दिया है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के बंद में राजद शामिल होगा. राजद नेता भी कांग्रेस के ‘भारत बंद’ में सड़क पर उतरेंगे. मालूम हो कि कांग्रेस ने सुबह नौ बजे से दिन में तीन बजे तक ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है, ताकि आम जनता को कोई परेशानी नहीं हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










