विरोध व हंगामे के बीच तोड़े गये मकान व दुकान

पटना सिटी: चौकशिकारपुर नाले पर निर्माणाधीन उपरि सेतु के निर्माण में बाधक बन रहे दुकानदारों व मकान मालिकों को हटाने के लिए बुधवार को जब प्रशासन की टीम पहुंची, तो निर्माणाधीन उपरि सेतु के पश्चिमी लेन में अभियान चलाने का विरोध अधिगृहीत किये गये मकान के मालिकों ने शुरू कर दिया. विरोध कर रहे लोगों […]
पटना सिटी: चौकशिकारपुर नाले पर निर्माणाधीन उपरि सेतु के निर्माण में बाधक बन रहे दुकानदारों व मकान मालिकों को हटाने के लिए बुधवार को जब प्रशासन की टीम पहुंची, तो निर्माणाधीन उपरि सेतु के पश्चिमी लेन में अभियान चलाने का विरोध अधिगृहीत किये गये मकान के मालिकों ने शुरू कर दिया.
विरोध कर रहे लोगों ने छत पर चढ़ कर छज्ज ढाने से रोका, तो किसी ने जेसीबी मशीन के सामने परिजनों के साथ तोड़-फोड़ रोकने की कोशिश की. इधर, दस ऐसे मकान मालिकों का कहना था कि अब तक भू- अजर्न विभाग द्वारा मुआवजे की राशि उपलब्ध नहीं करायी गयी है. ऐसे में बगैर राशि लिये स्थान नहीं छोड़ेंगे. लोगों का कहना था कि मामला अभी लंबित पड़ा है. पहले भुगतान होगा, तभी मकान तोड़ने देंगे.
मुआवजा पाये लोगों का निर्माण तोड़ा : एसडीओ त्याग राजन एसएम के निर्देश पर दंडाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह व चौक थाना पदाधिकारी नवीन आरक्षी केंद्र से आये पुलिस बल, व निर्माण कंपनी के प्रोजेक्टर मैनेजर के साथ साढ़े 11 बजे मकान तोड़ने पहुंचे. टीम को देखते ही मुआवजा नहीं मिलने से नाराज मालिकों ने विरोध शुरू कर दिया, जबकि मुआवजा पाये करीब तीस लोग खुद मकान तोड़ने की बात कर रहे थे. हालांकि, विरोध व हंगामे के बीच अधिकारी ने मुअवाजा मिल चुके लोगों के मकानों को चिह्न्ति करते हुए छज्ज व चबूतरा ढाहने का काम शुरू किया. इसी हंगामे व तनातनी के बीच मुआवजा पाये तीस मकानों के स्थल को टीम ने ढाने का काम शुरू किया. टीम ने दस ऐसे लोगों को चिह्न्ति किया, जिनके भुगतान की प्रक्रिया लंबित पड़ी थी.
धार्मिक स्थल पर विवाद : टीम जब अभियान चलाते हुए धार्मिक स्थल के पास पहुंची, तो लोगों ने उसके तोड़ने का विरोध करते हुए दो दिनों की मोहलत मांगी. काफी हंगामा व तनातनी के बीच टीम ने दो दिनों के अंदर स्थल खाली करने का निर्देश दिया. हालांकि, चिह्न्ति दूसरे धार्मिक स्थल को ढाने का काम किया गया.
नहीं पहुंचे अंचलाधिकारी व अमीन: अभियान में शामिल होने के लिए अंचलाधिकारी व अमीन को भी नियुक्त किया गया था, लेकिन दोनों के नहीं आने से टीम को चिह्न्ति करने में परेशानी हो रही थी. एसडीओ ने बताया कि पुन: अभियान चला कर चिह्न्ति स्थलों को तोड़ कर निर्माण कंपनी को सौंप दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




