पटना : आसरा होम की दो और संवासिनें हुईं बीमार, पीएमसीएच में चल रहा इलाज
Updated at : 03 Sep 2018 6:17 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राजीव नगर स्थित नेपाली नगर में संचालित आसरा होम का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. होम में रहने वाली संवासिनों की लगातार बिगड़ रही हालत और मौत के बाद हड़कंप मचा हुआ है. रविवार को दो और संवासिनों की हालत काफी खराब हो गयी. गंभीर हालत में आसरा होम के […]
विज्ञापन
पटना : राजीव नगर स्थित नेपाली नगर में संचालित आसरा होम का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. होम में रहने वाली संवासिनों की लगातार बिगड़ रही हालत और मौत के बाद हड़कंप मचा हुआ है. रविवार को दो और संवासिनों की हालत काफी खराब हो गयी.
गंभीर हालत में आसरा होम के संचालकों ने पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. बीमार संवासिन 20 साल की खुशबू कुमारी को दोपहर 1:30 बजे और 20 साल की देवी कुमारी को शाम चार बजे पीएमसीएच में इलाज के लिए लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद सीधे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया. विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में इलाज किया जा रहा है.
कुपोषित होने के साथ मलेरिया से हैं पीड़ित
पीएमसीएच में इलाज के लिए आयी खुशबू कुमारी की हालत काफी खराब है. खुशबू पूरी तरह से एनिमिक है और उसमें कुपोषण का भी लक्षण पाया गया है. इतना ही नहीं खुशबू को मलेरिया भी है. इसको देखते हुए इमरजेंसी के डॉक्टरों ने उसको विशेष देखभाल में भर्ती किया है. वहीं देवी कुमारी को ठंड लगने के साथ ही तेज बुखार हो रहा है. साथ ही उसे कंपकपी भी है. दोनों ही संवासिनें बोल भी नहीं पा रही हैं.
पीएमसीएच के मुख्य आकस्मिक चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभिजीत सिंह ने बताया कि आसरा होम से लायी गयी खुशबू व देवी कुमारी की हालत काफी खराब है. गंभीर हालत को देखते हुए इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है. इनमें मलेरिया के लक्षण हैं. दोनों को विशेष चिकित्सा मुहैया करायी जा रही है. इसके अलावा सीमा कुमारी पहले से ही इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है. जिसकी हालत में सुधार आने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




