पटना : पुनाईचक पार्क में लगेगी भामाशाह की मूर्ति
Updated at : 03 Sep 2018 1:29 AM (IST)
विज्ञापन

खाद्यान्न व्यवसायी संघ के राज्यस्तरीय सम्मेलन में घोषणा पटना : महापुरुषों की मूर्तियां चौराहों पर नहीं लगा कर पार्क में लगाने का नीतिगत निर्णय हुआ है. इसलिए भामाशाह की मूर्ति स्थापित होने में देर हुई. बिहार राज्य खाद्यान्न व्यवसायी संघ के राज्यस्तरीय सम्मेलन सह रामलखन प्रसाद गुप्त 93वें जयंती समारोह को संबोधित करते हुए पथ […]
विज्ञापन
खाद्यान्न व्यवसायी संघ के राज्यस्तरीय सम्मेलन में घोषणा
पटना : महापुरुषों की मूर्तियां चौराहों पर नहीं लगा कर पार्क में लगाने का नीतिगत निर्णय हुआ है. इसलिए भामाशाह की मूर्ति स्थापित होने में देर हुई.
बिहार राज्य खाद्यान्न व्यवसायी संघ के राज्यस्तरीय सम्मेलन सह रामलखन प्रसाद गुप्त 93वें जयंती समारोह को संबोधित करते हुए पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा कि अब पुनाईचक में पार्क के लिए जमीन मिल चुकी है. वहीं, पार्क में भामाशाह की मूर्ति लगेगी. इसके लिए पैसा भी स्वीकृत हो चुका है.
दो सत्रों में आयोजित हुआ सम्मेलन : बिहार राज्य खाद्यान्न व्यवसायी संघ का राज्यस्तरीय सम्मेलन सह 93वीं रामलखन प्रसाद गुप्त जयंती समारोह का आयोजन दो सत्रों में हुआ. प्रथम सत्र में झंडोत्तोलन के पश्चात प्रतिनिधि सम्मेलन तथा रामलखन प्रसाद गुप्त की जयंती समारोह मनायी गयी. दूसरे सत्र में दोपहर तीन बजे खुला सम्मेलन का आयोजन किया गया.
जीएसटी के बारे में नंदकिशोर ने कहा कि इसके कारण पैदा हो रही कठिनाइयों के समाधान के लिए सरकार अभिभावक की तरह तत्पर है. दलहन उत्पादन के विकास के लिए सरकार खुद काम कर रही है. इसके तहत सात टाल क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है और वहां फोर लेन सड़क का निर्माण कराया जायेगा. मोकामा तक यह बन भी गया है और उसे बख्तियारपुर तक बढ़ाया जायेगा. पटना से सभी दिशाओं में फोर लेन सड़क का जाल बिछाने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि 2005 में उनके मंत्री बनने से पहले गंगा पर केवल 4 पुल थे, जो अब बढ़ कर छह हो गये हैं और जल्द ही ये 16 हो जायेंगे. कोसी और सोन पर भी पुल बनाने की चर्चा करते हुए उन्होंने कोइलवर पुल की जगह एक नया पुल बनाने की बात कही.
उल्लेखनीय सेवाओं के लिए किये गये पुरस्कृत
समारोह में पथ निर्माण मंत्री के हाथों खाद्यान्न व्यावसायी संघ के कई सदस्यों को उल्लेखनीय सेवा के लिए सम्मानित भी किया गया. इनमें पवन कुमार बगेड़िया, जीतेंद्र कुमार गुप्त, सीतेश प्रसाद, विजय प्रसाद, राजेंद्र कुमार राजा, अनिल कुमार साहू, विनीत जैन और दिलीप कुमार शामिल थे.
ये रहे मौजूद : सभा को पटना की महापौर सीता साहू, दीघा के भाजपा विधायक संजीव चौरसिया, वाणिज्य कर न्यायाधिकरण के अध्यक्ष शिव भगवान मिश्र व खाद्यान्न व्यवसायी संघ के अघ्यक्ष बलराम प्रसाद ने भी संबोधित किया. समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के बाद स्वर्गीय रामलखन प्रसाद गुप्त के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी. अवसर पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्र समेत विभिन्न जिलों से आये व्यवसायी संघ के कई प्रतिनिधि भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




