पटना : रंगकर्मियों-कलाकारों ने की एक्टीविस्टों की रिहाई की मांग

Updated at : 03 Sep 2018 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : रंगकर्मियों-कलाकारों ने की एक्टीविस्टों की रिहाई की मांग

पटना : रंगकर्मियों कलाकारों के साझा मंच ‘हिंसा के विरुद्ध संस्कृतिकर्मी’ के तत्वावधान में देश मे कवियों, एक्टिविस्टों, वकीलों व मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की देशव्यापी गिरफ्तारियों के खिलाफ प्रेमचंद रंगशाला में प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया. प्रतिरोध सभा में रंगकर्मी, कलाकार, साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न संगठनों के लोगों ने देशव्यापी इस तरह […]

विज्ञापन
पटना : रंगकर्मियों कलाकारों के साझा मंच ‘हिंसा के विरुद्ध संस्कृतिकर्मी’ के तत्वावधान में देश मे कवियों, एक्टिविस्टों, वकीलों व मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की देशव्यापी गिरफ्तारियों के खिलाफ प्रेमचंद रंगशाला में प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया. प्रतिरोध सभा में रंगकर्मी, कलाकार, साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न संगठनों के लोगों ने देशव्यापी इस तरह की इस घटना की तीव्र निंदा करते हुए गिरफ्तार लोगों की अविलंब रिहाई की मांग की.
मजदूर नेता अरुण मिश्रा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि किसी भी विरोध करने वाले शख्स को बिना वजह आरोपित कर नक्सल और देशद्रोही बताकर गिरफ्तार किया जा रहा है. वर्तमान सरकार सांप्रदायिक राजीनीति का खुलेआम प्रयोग कर आम जनता के खिलाफ काम कर रही है.
पटना विश्वविद्यालय के अवकाशप्राप्त प्रोफेसर संतोष कुमार, शैक्षिक सामाजिक कार्यकर्ता अक्षय कुमार, पटना विश्वविद्यालय में इतिहास की रिटायर्ड प्रोफेसर भारती एस कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता गालिब के अनुसार ये तानाशाही शासन द्वारा प्रयोग के तौर पर देखी जानी चाहिए जिसके तहत ये देखा जा रहा है कि क्या परिणाम होते हैं.
सभा को लेखक नरेंद्र, आशीष रंजन, रंगकर्मी विनोद कुमार वीनू, रवीन्द्रनाथ राय, अशोक कुमार सिन्हा, प्रोफेसर हर्षवर्धन , जीतेन्द्र आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर अनीश अंकुर, मृत्युंजय शर्मा, जया, पार्थ सरकार, सुनीता गुप्ता, विनीत राय, फैयाज सहित बड़ी संख्या में एक्टीविस्ट मौजूद थे. मंच संचालन जय प्रकाश ने किया. समारोह में बड़ी संख्या में रंगकर्मियों के साथ साहित्यकार, सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन