ePaper

बिहार बंद : सवर्णों को आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर आगजनी की, गया में पुलिस ने भांजी लाठियां

Updated at : 30 Aug 2018 11:25 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार बंद : सवर्णों को आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर आगजनी की, गया में पुलिस ने भांजी लाठियां

पटना : भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच द्वारा बुलाये गये बिहार बंद के दौरान सवर्ण युवकों ने बिहार के कई इलाकों में सड़क जाम कर आगजनी की. वहीं, गया जिले के मानपुर में तोड़फोड़ किये जाने के बाद पुलिस पर पथराव किये जाने पर पुलिस ने लाठियां भी भांजी. जानकारी के मुताबिक, भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच […]

विज्ञापन

पटना : भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच द्वारा बुलाये गये बिहार बंद के दौरान सवर्ण युवकों ने बिहार के कई इलाकों में सड़क जाम कर आगजनी की. वहीं, गया जिले के मानपुर में तोड़फोड़ किये जाने के बाद पुलिस पर पथराव किये जाने पर पुलिस ने लाठियां भी भांजी.

जानकारी के मुताबिक, भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच द्वारा सवर्ण गरीबों को आरक्षण दिये जाने की मांग को लेकर बुलाये गये बिहार बंद के दौरान गया जिले के मानपुर में प्रदर्शनकारी उग्र हो गये. प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की और पुलिस पर पथराव किया. हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा. इससे कई प्रदर्शनकारी घायल हो गये. वहीं, पटना जिले के खुसरुपुर में सवर्ण गरीबों को आरक्षण देने सहित पांच सूत्री मांगों के समर्थन में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के सदस्यों ने स्टेट हाइवे को जाम कर आगजनी की.

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया में भी प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर आगजनी की. इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गयीं. बिहार बंद के समर्थन में लखीसराय और बेगूसराय में भी भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के सदस्यों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. बेगूसराय के कालीस्थान चौक, बीपी चौक सहित कई जगहों पर सड़क जाम कर आवागमन को ठप कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन