पटना : राजद को बीपी मंडल की जयंती मनाने का हक नहीं : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि राजद को बीपी मंडल जी की जयंती मनाने का कोई हक नहीं है. पार्टी बताये कि यदि बीपी मंडल के नक्शे कदम पर चल रहे हैं, तो उनके नेता जेल में क्यों है? बीपी मंडल तो कभी अकूत संपत्ति के मालिक नहीं थे फिर […]
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि राजद को बीपी मंडल जी की जयंती मनाने का कोई हक नहीं है. पार्टी बताये कि यदि बीपी मंडल के नक्शे कदम पर चल रहे हैं, तो उनके नेता जेल में क्यों है? बीपी मंडल तो कभी अकूत संपत्ति के मालिक नहीं थे फिर ये अकूत संपत्ति कहां से? मंडल जी की सार्वजनिक जीवन में एक भी दाग नहीं है, फिर ये सीबीआई, ईडी और आईटी के दर्जनों केस किसके ऊपर है?
तेजस्वी को गरीबों, दलित और अति पिछड़ों के दर्द का अहसास कैसे होगा? संजय सिंह ने तेजस्वी से पूछा कि वे बीपी मंडल के सबसे बड़े हिमायती हैं, तो बताएं कि उनकी सरकार ने पिछड़ा, दलित व अतिपिछड़ों के लिए क्या किया ? जिनके नाम पर सत्ता पर काबिज हुए, उनको दरकिनार करके सिर्फ अपना खजाना भरा. सही मायनों में नीतीश कुमार ने बीपी मंडल के सपने को साकार किया. दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ों को आरक्षण भी दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










