पटना : स्नातक नामांकन की सेकेंड लिस्ट जारी नामांकन व स्लाइड अप आज से 29 तक
Updated at : 26 Aug 2018 2:57 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राज्य के 10 विश्वविद्यालयों के अंतर्गत अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में स्नातक में ओएफएसएस के माध्यम से नामांकन के लिए बिहार बोर्ड ने शनिवार को सेकेंड सेलेक्शन लिस्ट जारी कर दी. इसके आधार पर आज से कॉलेजों में नामांकन आरंभ होगा, जिसकी अंतिम तिथि 29 अगस्त है. बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने […]
विज्ञापन
पटना : राज्य के 10 विश्वविद्यालयों के अंतर्गत अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में स्नातक में ओएफएसएस के माध्यम से नामांकन के लिए बिहार बोर्ड ने शनिवार को सेकेंड सेलेक्शन लिस्ट जारी कर दी. इसके आधार पर आज से कॉलेजों में नामांकन आरंभ होगा, जिसकी अंतिम तिथि 29 अगस्त है.
बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा भरे गये ऑनलाइन आवेदन व स्लाइड अप करने के क्रम में भरी गयी प्राथमिकता, इंटरमीडिएट के प्राप्तांक का कुल प्रतिशत, आरक्षण कोटि एवं विश्वविद्यालयों के नियमों के आधार पर सेकेंड लिस्ट जारी की गयी है. इस लिस्ट में में कुल 48,936 चयनित विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं.
इनमें 46,681 ऐसे विद्यार्थी हैं, जिनका प्रथम संशोधित सूची में नाम नहीं था. संकायवार देखा जाये, तो सेकेंड लिस्ट में कला संकाय के विभिन्न विषयों में 36,387, विज्ञान संकाय के विभिन्न विषयों में 10,364 तथा वाणिज्य संकाय के विभिन्न विषयों में 2,185 विद्यार्थियों का नामांकन के लिए चयन हुआ है.
सेकेंड लिस्ट में 5,505 विद्यार्थियों का स्लाइड अप : सेकेंड लिस्ट में चयन के लिए 5,505 विद्यार्थियों ने स्लाइड अप का विकल्प भरा था. उनमें से 2,255 विद्यार्थियों को नामांकन के लिए बेहतर विकल्प मिला है.
उन्होंने बताया कि सेकेंड लिस्ट में चयनित 2,255 ऐसे विद्यार्थी हैं, जिनका प्रथम संशोधित सूची में भी चयन हुआ था. उन विद्यार्थियों द्वारा किये गये स्लाइड अप अनुरोध के आधार पर सेकेंड लिस्ट में कॉलेज या संकाय का आवंटन किया गया है.
अत: उनका पूर्व के कॉलेज में लिए गये नामांकन को रद्द कर उनकी सीट दूसरे विद्यार्थी को आवंटित करने की कार्रवाई की गयी है. अत: ऐसे विद्यार्थी अपने आवंटित कॉलेज में 26 से 29 अगस्त के बीच नामांकन करायेंगे. यदि वे नामांकन नहीं कराते हैं, तो उनका अभ्यर्थित्व रद्द कर दिया जायेगा. उन्होंने बताया है कि थर्ड लिस्ट का प्रकाशन 4 सितंबर को किया जायेगा.
मुख्य बातें
– सेकेंड लिस्ट में अपने आवंटित कॉलेज, संकाय या विषय से संतुष्ट नहीं हैं, तो थर्ड लिस्ट में बेहतर विकल्प पाने के लिए 26 से 29 अगस्त के बीच वेबसाइट www.ofssbihar.in पर स्लाइड अप विकल्प भर सकते हैं.
– गूगल प्ले स्टोर से BSEBOFSS नामक एप डाउन लोड कर मोबाइल के माध्यम से भरा जा सकता है स्लाइड अप विकल्प भर सकते हैं.
– सेकेंड लिस्ट के आधार पर संबंधित कॉलेज व संकाय में नामांकन पर ही स्लाइड अप विकल्प मान्य होगा.
– सेकेंड लिस्ट में चयन से वंचित विद्यार्थी 26 से 29 अगस्त के बीच अपने यूजर आईडी व पासवर्ड के साथ ओएफएसएस पोर्टल पर लॉगइन कर नया विकल्प भर सकते हैं. न्यूनतम पांच व अधिकतम 20 विकल्प भरे जा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




