दनियावां : बाइक सवार बाप-बेटे को ट्रक ने रौंदा, मौत

Updated at : 26 Aug 2018 2:53 AM (IST)
विज्ञापन
दनियावां : बाइक सवार बाप-बेटे को ट्रक ने रौंदा, मौत

दनियावां : दनियावां-बिहारशरीफ एनएच 30 ए पर शंकर स्थान के समीप अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार बाप-बेटे को रौंद दिया. हादसे में बाइक पर सवार बाप-बेटे की मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि नवादा के शाहपुर थाना क्षेत्र के देवन िबगहा निवासी सत्येंद्र कुमार िसंह (50) अपने बेटे नीरज कुमार […]

विज्ञापन
दनियावां : दनियावां-बिहारशरीफ एनएच 30 ए पर शंकर स्थान के समीप अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार बाप-बेटे को रौंद दिया. हादसे में बाइक पर सवार बाप-बेटे की मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि नवादा के शाहपुर थाना क्षेत्र के देवन िबगहा निवासी सत्येंद्र कुमार िसंह (50) अपने बेटे नीरज कुमार (16) के साथ नवादा से पटना जा रहे थे.
वह ज्योंही दनियावां-बिहारशरीफ एनएच 30 ए पर शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के शंकर स्थान मंदिर के समीप पहुंचे की विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया.
हादसे में सत्येंद्र कुमार िसंह और नीरज कुमार दोनों की मौत हो गयी. धक्का इतना जबरदस्त था कि नीतीश सड़क से नीचे पानी भरे गड्ढे में जा गिरा. ट्रक भी अनियंत्रित होकर मंदिर से टकराते-टरायते बचा और डायवर्जन में फंस गया. ग्रामीणों के अनुसार ट्रकचालक नशे में धुत था .
ट्रक में पांच छह पाउच शराब भी थी. ट्रकचालक भागने में सफल रहा. मौके पर पहुंची शाहजहांपुर पुलिस और दनियावां पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर ट्रक को भी जब्त कर लिया. सत्येंद्र नवादा मंे ठेकेदारी करते थे. नीरज उनका इकलौता बेटा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन