अदा की नमाज, मांगी प्रदेश की खुशहाली की दुआ
Updated at : 23 Aug 2018 9:23 AM (IST)
विज्ञापन

राजधानी की विभिन्न ईदगाहों, खानकाहों और मस्जिदों में अदा की गयी बकरीद की नमाज पटना : बकरीद की नमाज राजधानी के विभिन्न ईदगाहों, खानकाहों और मस्जिदों में अदा की गयी.इसके साथ ही राज्य के अन्य जिलों में भी शांति और सद्भाव के साथ बकरीद की नमाज अदा की गयी. सुबह से ही पुलिस प्रशासन विभिन्न […]
विज्ञापन
राजधानी की विभिन्न ईदगाहों, खानकाहों और मस्जिदों में अदा की गयी बकरीद की नमाज
पटना : बकरीद की नमाज राजधानी के विभिन्न ईदगाहों, खानकाहों और मस्जिदों में अदा की गयी.इसके साथ ही राज्य के अन्य जिलों में भी शांति और सद्भाव के साथ बकरीद की नमाज अदा की गयी. सुबह से ही पुलिस प्रशासन विभिन्न जगहों पर तैनात थी और सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी थी. राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बकरीद की नमाज सुबह आठ बजे अदा की गयी. कुर्बानी, त्याग और बलिदान का त्योहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) भाईचारे व सौहार्द के बीच हजरत इब्राहिम को याद करते हुए बुधवार को संपन्न हुआ.
इस मौके पर लोगों ने अपने और देश के साथ ही प्रदेश की खुशहाली की दुआएं मांगी और अमन व सुकून के साथ कुर्बानी के इस त्योहार को मनाने की अपील की. बच्चों में बकरीद को लेकरखासा उत्साह देखा गया. रंग-बिरंगे कपड़ों में सजे बच्चों ने भी गले मिल कर बकरीद की बधाई दी.
तकरीर का किया गया आयोजन : गांधी मैदान में नमाज-ए-ईदैन कमेटी केे तत्वावधान में लोगों ने ईद-उल-जुहा की नमाज अदा की, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.
मस्जिदों में नमाज के पहले विशेष तकरीर का आयोजन किया गया. इन तकरीरों में मुस्लिम विद्वानों ने लोगों को ईद-उल-जुहा का महत्व समझाया. तकरीरों में कहा गया कि मानवता ही सबसे बड़ा कर्तव्य है. तकरीरों में कहा गया कि जरूरतमंद लोगों की सेवा तथा उनकी मदद करना ही सबसे बड़ा मजहब है. गांधी मैदान के अलावा वेटनरी काॅलेज ईदगाह, शनिचरा ईदगाह, गुलजारबाग ईदगाह, सब्जीबाग मस्जिद, मंगल तालाब, शाह गंज ईदगाह, नूरानीबाग मैदान, खानकाह मुजीबिया फुलवारी शरीफ सहित शहर के सभी मस्जिदों में भी बकरीद की विशेष नमाज अदा की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




