पटना : 10 सितंबर से होगी मगध यूनिवर्सिटी में पीजी की परीक्षा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : मगध यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को पीजी सेकेंड और फोर्थ सेमेस्टर परीक्षा की तिथि जारी कर दी है. वोकेशनल कोर्स फाइनल इयर परीक्षा की तिथि भी जारी की गयी है. एमए, एमकॉम, एमएससी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा 10 सितंबर से शुरू होगी. पीजी के सभी सब्जेक्ट को दो भागों में बांटा गया है. ग्रुप […]
विज्ञापन
पटना : मगध यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को पीजी सेकेंड और फोर्थ सेमेस्टर परीक्षा की तिथि जारी कर दी है. वोकेशनल कोर्स फाइनल इयर परीक्षा की तिथि भी जारी की गयी है. एमए, एमकॉम, एमएससी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा 10 सितंबर से शुरू होगी. पीजी के सभी सब्जेक्ट को दो भागों में बांटा गया है.
ग्रुप ए और बी के पांचवें पेपर की परीक्षा 10 सितंबर को है. छठे पेपर की परीक्षा 13 सितंबर, सातवें पेपर की 15 सितंबर और आठवें पेपर की परीक्षा 19 सितंबर को होगी. ग्रुप ए की परीक्षा सुबह 10 से एक बजे तक आयोजित होगी. वहीं ग्रुप बी की दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी.
पीजी सेमेस्टर फोर्थ की परीक्षा आठ सितंबर से : एमए, एमएससी, एमकॉम सेमेस्टर फोर्थ की परीक्षा आठ सितंबर से शुरू हो रही है. ग्रुप ए और बी के 13वें पेपर की परीक्षा आठ सितंबर को होगी. 14वें पेपर की 11 सितंबर, 15वें पेपर की 14 सितंबर और 16वें पेपर की परीक्षा 18 सितंबर को होगी.
वोकेशनल कोर्स के फाइनल इयर की परीक्षा 30 अगस्त से शुरू होगी. बीसीए के पांचवें पेपर की परीक्षा 30 सितंबर और छठे की परीक्षा 31 अगस्त को होगी. वहीं बीबीए, बीएएसपीएम, माइक्रोबाइलॉजी, बीएससी-आईटी, ईडब्ल्यूएम और बायोटेक्नोलॉजी के पेपर पांचवें की परीक्षा 30 अगस्त को, छठे पेपर की 31 अगस्त को होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










