पटना : बिहिया घटना की राजनीतिक दलों ने की निंदा

Updated at : 22 Aug 2018 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : बिहिया घटना की राजनीतिक दलों ने की निंदा

पटना : बिहिया की घटना को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों ने निंदा की है. राष्ट्रीय समाजवादी मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक व सांसद डॉ अरुण कुमार ने कहा की मुजफ्फरपुर के बाद बिहिया की घटना से बिहार की छवि धूमिल हुई है. जनता आज स्तब्ध है कि सुशासन के लिए माने जाने वाले नीतीश कुमार आज […]

विज्ञापन
पटना : बिहिया की घटना को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों ने निंदा की है. राष्ट्रीय समाजवादी मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक व सांसद डॉ अरुण कुमार ने कहा की मुजफ्फरपुर के बाद बिहिया की घटना से बिहार की छवि धूमिल हुई है. जनता आज स्तब्ध है कि सुशासन के लिए माने जाने वाले नीतीश कुमार आज लाचार व मौन क्यों हैं. बिहार में अपराधी शासन के सर चढ़ कर हिंसा व मौत का तांडव कर रहे हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री को नसीहत देते हुए कहा की अगर शासन चलाने में सक्षम नहीं हैं तो अपने ही दल के दूसरे को सत्ता सौंप देनी चाहिए.
वहीं आम आदमी पार्टी ने की महिला मोर्चा अध्यक्षा उमा दफ्तुआर ने बिहिया में महिला को निर्वस्त्र घुमाने की घटना को सामूहिक वहशीपन करार देते हुए इसे चिंता का विषय बताया है. पार्टी प्रवक्ता अमर प्रसाद यादव ने कहा कि कई संगठन धर्म व संस्कृति की आड़ में जनता को संविधान के खिलाफ भड़काने का कार्य कर रहे हैं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ने खुद की कुर्सी बचाने के लिए सांप्रदायिक शक्तियों के हाथों में राज्य को गिरवी रख दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन