पटना : कालाजार व यक्ष्मा रोगियों का होगा उपचार, हार्ट सर्जरी की भी सुविधा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना सिटी : स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल को जिला अस्पताल का दर्जा मिल गया है, अब उसी अनुकूल विकसित करने का कार्य चल रहा है. सरकार की ओर से एनजीओ के सहयोग से 50 बेडों के कालाजार व यक्ष्मा का केंद्र संचालित होंगे. एड्स […]
विज्ञापन
पटना सिटी : स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल को जिला अस्पताल का दर्जा मिल गया है, अब उसी अनुकूल विकसित करने का कार्य चल रहा है. सरकार की ओर से एनजीओ के सहयोग से 50 बेडों के कालाजार व यक्ष्मा का केंद्र संचालित होंगे. एड्स मरीजों का उपचार होगा. इसके लिए विभाग से स्वीकृति मिल गयी है. तीन माह के अंदर कार्य आरंभ हो जायेगा. मरीजों को हार्ट सजर्री की सुविधा भी अस्पताल में मिलेगी, इसके लिए प्रस्ताव सरकार के पास भेजा गया है.
स्वीकृति मिलने के बाद एनजीओ के सहयोग से यह सुविधा आरंभ हो जायेगी. प्रधान सचिव रविवार को अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे. प्रधान सचिव ने बताया कि सदर अस्पताल के मापदंड के अनुकूल यहां व्यवस्था होगी, चिकित्सकों की कमी दूर की जायेगी. अस्पताल को अपग्रेड करने के लिए उपकरण,पैथोलॉजी जांच, ब्लड बैंक, आईसीयू, नवजात बच्चों के लिए एनसीयू, मॉडर्न ओटी व लेवर रूम को विकसित किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










