ePaper

मुजफ्फरपुर कांड : बिहार के मंत्री सुरेश शर्मा ने इस्तीफे की मांग को ठुकराया

Updated at : 19 Aug 2018 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर कांड : बिहार के मंत्री सुरेश शर्मा ने इस्तीफे की मांग को ठुकराया

पटना : बिहार के शहरी विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने मुजफ्फरपुर आश्रय गृह यौन शोषण मामले को लेकर उनके इस्तीफे की मांग को आज खारिज कर दिया. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मुजफ्फरपुर कांड को लेकर सुरेश कुमार शर्मा के इस्तीफे की मांग की है. मंत्री ने इस मांग को खारिज करते हुए इस […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के शहरी विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने मुजफ्फरपुर आश्रय गृह यौन शोषण मामले को लेकर उनके इस्तीफे की मांग को आज खारिज कर दिया. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मुजफ्फरपुर कांड को लेकर सुरेश कुमार शर्मा के इस्तीफे की मांग की है. मंत्री ने इस मांग को खारिज करते हुए इस पार्टी के नेता तेजस्वी यादव को विपक्ष के नेता का पद छोड़ने के लिए कहा है क्योंकि वह भ्रष्टाचार मामलों में आरोपी है.

मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि यदि इस मामले में उनकी संलिप्तता साबित हो जाती है तो वह इस्तीफा दे देंगे. तेजस्वी यादव ने कहा था, सुरेश शर्मा को इस कांड के प्रमुख आरोपी ब्रजेश ठाकुर के एक करीबी के रूप में जाना जाता है. यदि मुख्यमंत्री सोचते है कि मंजू वर्मा के इस्तीफे के बाद यह मामला शांत हो गया है तो वह गलती कर रहे है. हम कैबिनेट से शर्मा को हटाने के लिए दबाव बनायेंगे.’

दिनेश कुमार शर्मा ने टीवी चैनलों से कहा, लोग मेरे इस्तीफे की मांग कर रहे है. लेकिन, मैं पहले ही स्पष्ट कर चुका हूं कि यदि मामले में मेरी संलिप्तता साबित हो जाती है तो मैं इस्तीफा दे दूंगा. मैं इसके लिए सजा का सामना करने के लिए भी तैयार हूं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन