ePaper

पटना में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

Updated at : 18 Aug 2018 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
पटना में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

पटना : बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर गैंगरेप का मामला सामने आया है. जक्कनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से गैंगरेप किया गया है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्जकरलिया है. जानकारी के मुताबिक एक आराेपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि,दो अन्य आरोपितों की तलाश जारी है. पुलिस […]

विज्ञापन

पटना : बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर गैंगरेप का मामला सामने आया है. जक्कनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से गैंगरेप किया गया है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्जकरलिया है. जानकारी के मुताबिक एक आराेपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि,दो अन्य आरोपितों की तलाश जारी है.

पुलिस के वरीय पदाधिकारियों ने इस मामले में तत्काल गिरफ्तारी का निर्देश दिया है. पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पीड़िता ने दो आरोपितों का नाम बताया है. घटना को अंजाम देने के बादसे आरोपित फरार हो गये हैं. आरोपितों ने पीड़िता के साथ मारपीट भी किया है. पुलिस मामले की जांच जुट गयी है.

दरअसल, पीड़िता बहुत ही गरीब परिवार से है. उसका कहना है कि एक लड़का उसे बहला-फुसलाकर जक्कनपुर थाना क्षेत्र के डीबीसी चौक ले गया था. वहां पर दो लड़के पहले से मौजूद थे. उन दोनाें लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. जबकि तीसरा युवक उनकी मदद कर रहा था. पीड़िता ने अपने बयान में दोनों आरोपितों का नाम बताया है. पीड़िता का कहना है कि वह दोनों को पहचानती है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया है. इसके अलावा उसके घरवालों का भी बयान लिया गया है. इसके बाद कोर्ट में 164 का बयाना कराया जायेगा. इसके लिए पुलिस रविवार को मजिस्ट्रेट के आवास पर पीड़िता को लेकर जायेगी जहां उसका बयान होगा. रविवार को ही ही पीड़िता का पीएमसीएच में मेडिकल कराया जायेगा.

गैंगरेप का आरोपित दीपक गिरफ्तार
जक्कनपुर पुलिस ने गैंगरेप के आरोपित दीपक कुमार(30) को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दूसरे आरोपित श्यामल उर्फ बंगाली की तलाश कर रही है. इसके अलावा अन्य आरोपितों की तलाश चल रही है. आरोपित फास्ट फूड की दुकान चलाते हैं. सुबह में पीड़िता स्कूल जा रही थी. इस दौरान बहला-फुसला कर सूनसान जगह पर ले जाया गया और घटना को अंजाम दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन