ट्रैफिक नियमों से स्कूली बच्चों को कराया जायेगा अवगत

पटना : राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ट्रैफिक नियमों के बारे में स्कूल से ही बच्चों को जागरूक किया जायेगा. बच्चों को सड़क सुरक्षा विषय के बारे में जानकारी मिले इसके लिए पाठ्यक्रमों में शामिल किये जाने की पहल हो रही है. इस संबंध में शिक्षा विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने […]
पटना : राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ट्रैफिक नियमों के बारे में स्कूल से ही बच्चों को जागरूक किया जायेगा. बच्चों को सड़क सुरक्षा विषय के बारे में जानकारी मिले इसके लिए पाठ्यक्रमों में शामिल किये जाने की पहल हो रही है. इस संबंध में शिक्षा विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के संबंध में कहा गया है.
वर्ग नौ व दस के पाठ्यक्रमों में सड़क सुरक्षा विषय को शामिल करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने हेतु सड़क सुरक्षा परिषद ने पहल की है. सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूकता करने के लिए साक्षरता समूह की सेवा लेने की बात कही गयी है. जागरूकता अभियान में खर्च होनेवाली राशि जिला सड़क सुरक्षा समिति से उपलब्ध कराना है. सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सड़क सुरक्षा परिषद के अधीन गठित लीड एजेंसी की बैठक में कई निर्णय लिये गये. केंद्र ने भी राज्यों को स्कूली पाठ्यक्रम में इसे शामिल करने के संबंध में कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










