पिस्तौल और कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

मोकामा : मोकामा बाईपास एनएच- 31 पर बाइक सवार तीन अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा. तलाशी के दौरान एक देशी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किये गये. गिरफ्तार अपराधियों में रिशु कुमार, अंटू कुमार (दोनों डुमरा निवासी) व गोपाल कुमार (जयरामपुर गांव ,शेखपुरा निवासी) शामिल हैं. कयास लग रहा है कि तीनों बदमाश किसी […]
मोकामा : मोकामा बाईपास एनएच- 31 पर बाइक सवार तीन अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा. तलाशी के दौरान एक देशी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किये गये. गिरफ्तार अपराधियों में रिशु कुमार, अंटू कुमार (दोनों डुमरा निवासी) व गोपाल कुमार (जयरामपुर गांव ,शेखपुरा निवासी) शामिल हैं. कयास लग रहा है कि तीनों बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. इससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गये. दरअसल पुलिसकर्मी सूरज कुमार की हत्या के बाद हरकत में आयी पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही है. पुलिस को देखकर तीनों अपराधी एनएच से ग्रामीण सड़क की ओर भागने लगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेर कर तीनों को पकड़ लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गये अपराधियों की निशानदेही पर बाईपास में लूटपाट करने वाले अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




