पटना : नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग को लेकर युवा राजद करेगा आंदोलन

पटना : युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मो कारी सोहैब ने मुजफ्फरपुर कांड को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला. उन्होंने पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को इस पूरे प्रकरण की नैतिकता की जिम्मेदारी लेते हुए अविलंब इस्तीफा दे देना चाहिए. मुजफ्फरपुर बालिका गृह […]
पटना : युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मो कारी सोहैब ने मुजफ्फरपुर कांड को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला. उन्होंने पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को इस पूरे प्रकरण की नैतिकता की जिम्मेदारी लेते हुए अविलंब इस्तीफा दे देना चाहिए. मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के बाद नीतीश कुमार के मुंह से सुशासन की बात करना भी बेमानी है.
सरकार के संरक्षण में 40 बच्चियों से दुष्कर्म की घटना ने नीतीश सरकार की पोल खोल कर रख दी है. नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा राजद राज्यव्यापी आंदोलन करेगा. 19 अगस्त को पटना के गर्दनीबाग में एक दिवसीय महाधरना और 28 अगस्त को राजभवन मार्च आयोजित किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










