पटना : छात्र अमन की हत्या का मुख्य आरोपित गोलू गिरफ्तार
Updated at : 09 Aug 2018 8:56 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव शिव मंदिर के पास छात्र अमन कुमार की हत्या मामले में फरार आरोपित गोलू कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया. फिलहाल इस हत्याकांड में पांच-छह अन्य आरोपित फरार हैं. इन लोगों ने 11 जुलाई को अमन कुमार को गोली मार दी थी. इलाज के दौरान उसकी मौत […]
विज्ञापन
पटना : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव शिव मंदिर के पास छात्र अमन कुमार की हत्या मामले में फरार आरोपित गोलू कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया. फिलहाल इस हत्याकांड में पांच-छह अन्य आरोपित फरार हैं. इन लोगों ने 11 जुलाई को अमन कुमार को गोली मार दी थी. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी. अमन सैदपुर इलाके में ही दिनेश मेहता लॉज में रह कर पढ़ाई करता था. इसी दौरान उसकी दोस्ती सैदपुर के छात्रों से हो गयी थी. 11 जुलाई के पूर्व गोलू के ग्रुप व अमन के ग्रुप के एक युवक के बीच बाइक की टक्कर हो गयी थी.
इसमें दो ग्रुप के बीच विवाद हो गया था. इसी का बदला लेने के लिए अमन ग्रुप के युवकों ने अकेला देख कर गोलू को सैदपुर इलाके से उठा लिया और उसे शिवमंदिर के पास ले गये, जहां गाेलू की जम कर पिटाई की. पकड़े गये गाेलू ने बताया कि उसने अमन को गोली नहीं मारी थी. बल्कि निक्कु ने गोली मारी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




