पटना : अब एम्स में मिलेगी इमरजेंसी की सुविधा उद्घाटन आज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज कराने आ रहे गंभीर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. क्योंकि अब उनको इमरजेंसी टॉमा सेंटर के अभाव में पीएमसीएच व आईजीआईएमएस में रेफर नहीं होना पड़ेगा. दरअसल पटना एम्स में आगामी 6 अगस्त से इमरजेंसी वार्ड की शुरुआत होने जा रही है. जिसका उद्घाटन […]
विज्ञापन
पटना : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज कराने आ रहे गंभीर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. क्योंकि अब उनको इमरजेंसी टॉमा सेंटर के अभाव में पीएमसीएच व आईजीआईएमएस में रेफर नहीं होना पड़ेगा.
दरअसल पटना एम्स में आगामी 6 अगस्त से इमरजेंसी वार्ड की शुरुआत होने जा रही है. जिसका उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे करेंगे. इमरजेंसी वार्ड के अलावा ओपीडी में 250 अतिरिक्त बेड, 8 नये मॉड्यूलर ओटी व ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन किया जायेगा. ऐसे में अब गंभीर मरीजों का इलाज संभव हो गया है. वहीं जानकारी देते हुए एम्स के डायरेक्टर डॉ पीके सिंह ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर के अलावा कई नयी सुविधाओं का उद्घाटन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










