मुजफ्फरपुर दुष्कर्म मामले में BJP के वरिष्ठ नेता ने मंत्री मंजू वर्मा से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Aug 2018 10:24 PM
पटना : भाजपा के वरिष्ठ नेता सीपी ठाकुर ने आज कहा कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह में लड़कियों के साथ यौन शोषण के मामले की नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा को त्यागपत्र दे देना चाहिए. पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान ठाकुर ने कहा कि इस बारे में समाज कल्याण विभाग […]
पटना : भाजपा के वरिष्ठ नेता सीपी ठाकुर ने आज कहा कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह में लड़कियों के साथ यौन शोषण के मामले की नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा को त्यागपत्र दे देना चाहिए. पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान ठाकुर ने कहा कि इस बारे में समाज कल्याण विभाग को पहले से जरूर जानकारी होगी. विभाग को इस मामले में पहले ही कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन वह नहीं की जा सकी. यह विभाग की चूक है.
यह पूछे जाने पर कि इस मामले की जिम्मेवारी लेते हुए क्या नैतिकता के आधार समाज कल्याण मंत्री के इस्तीफे की लगातार मांग पर उन्हें त्यागपत्र दे देना चाहिए, ठाकुर ने कहा, मंत्री को नैतिकता के आधार पर मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने इस मामले को दुखद बताते हुए कहा कि कहीं ऐसा न हो कि अंतरर्राष्ट्रीय संस्थान के लोग भी यहां पहुंच जाये.
उल्लेखनीय है कि बिहार में भाजपा जदयू के साथ सत्ता में शामिल है और मंजू वर्मा जदयू कोटे से मंत्री हैं. मामले में जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने ठाकुर के बयान को उनकी निजी राय बताते हुए कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय एवं इस दल के वरिष्ठ नेता एवं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी लगातार इस सवाल पर अपना रुख स्पष्ट करते रहे हैं. नीरज ने कहा कि अबतक भाजपा की अधिकारिक राय सामने नहीं आयी है इसलिए हम ठाकुर के बयान को उनकी निजी राय समझते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










