ePaper

लोकसभा में कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने उठाया मुजफ्फरपुर बालिका गृह में बच्चियों से दुष्कर्म का मामला

Updated at : 30 Jul 2018 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा में कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने उठाया मुजफ्फरपुर बालिका गृह में बच्चियों से दुष्कर्म का मामला

नयी दिल्ली : लोकसभा में कांग्रेस सदस्य रंजीत रंजन ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह के मामले को उठाते हुए कहा कि कई संस्थानों के संबंध में रिपोर्ट आई हैं और ऐसा लगता है कि जब तक कैंडल मार्च बिहार तक नहीं जायेगा, तब तक ऐसे संस्थानों की जांच नहीं होगी. दाण्डिक विधि संशोधन विधेयक 2018 पर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : लोकसभा में कांग्रेस सदस्य रंजीत रंजन ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह के मामले को उठाते हुए कहा कि कई संस्थानों के संबंध में रिपोर्ट आई हैं और ऐसा लगता है कि जब तक कैंडल मार्च बिहार तक नहीं जायेगा, तब तक ऐसे संस्थानों की जांच नहीं होगी. दाण्डिक विधि संशोधन विधेयक 2018 पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस सदस्य ने कहा कि मुजफ्फरपुर सुधार गृह मामले में अब चर्चा यह हो रही है कि 29 बालिकाओं से बलात्कार हुआ था या 34 के साथ. कई संस्थानों के संबंध में रिपोर्ट आई हैं और एक मामले में सीबीआई जांच शुरू हुई है.

सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि जब तक कैंडल मार्च बिहार तक नहीं जायेगा तब तक ऐसा लगता है कि ऐसे संस्थानों के मामले में जांच नहीं होगी. रंजीत रंजन ने कहा कि बलात्कार को राजनीति का अखाड़ा बनाया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन