पहली बार महिला लोको पायलट और गार्ड ने चलायी मालगाड़ी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दोपहर 1:10 बजे दी हरी झंडी पटना/खगौल : पूर्व मध्य रेल के दानापुर रेलमंडल में महिला सशक्तीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. यही वजह है कि शुक्रवार को पूर्व मध्य रेल में पहली बार दानापुर रेलमंडल के दानापुर स्टेशन से महिला लोको पायलट, गार्ड व पुलिस फतुहा के मालगाड़ी लेकर रवाना हुई. दोपहर […]
विज्ञापन
दोपहर 1:10 बजे दी हरी झंडी
पटना/खगौल : पूर्व मध्य रेल के दानापुर रेलमंडल में महिला सशक्तीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. यही वजह है कि शुक्रवार को पूर्व मध्य रेल में पहली बार दानापुर रेलमंडल के दानापुर स्टेशन से महिला लोको पायलट, गार्ड व पुलिस फतुहा के मालगाड़ी लेकर रवाना हुई. दोपहर 1:10 बजे महिला गार्ड स्वाति स्वरूप के हरी झंडी का सिग्नल मिलते ही लोको पायलट सोनी कुमारी व सहायक लोको पायलट विभा कुमारी हॉर्न बजाते प्लेटफॉर्म से मालगाड़ी लेकर निकलीं और सफलता पूर्वक 2:35 बजे फतुहा स्टेशन पहुंच गयीं. महिला रेल कर्मियों को उत्साहित करने को लेकर रेलमंडल के डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर भी प्लेटफॉर्म पर मौजूद थे.
दानापुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-दो पर मालगाड़ी खड़ी थी. महिला लोको पायलट व सहायक लोको पायलट इंजन में तैनात थी और गार्ड स्वाति स्वरूप गार्ड ब्रेक वैन में दो महिला पुलिस कर्मी के साथ तैनात थीं. दोपहर 1:10 बजे सिग्नल दिया गया. सिग्नल मिलते ही गार्ड स्वाति स्वरूप ने लोको पायलट को वॉकी-टॉकी के माध्यम से ट्रेन बढ़ाने का निर्देश दिया और हरी झंडी का सिग्नल देने लगी. लोको पायलट को आदेश मिलते ही प्लेटफॉर्म संख्या-दो से से मालगाड़ी आगे बढ़ने लगी. दानापुर से फतुहा की 31 किमी की दूरी 1:25 घंटे में तय कर 2:35 बजे पहुंचीं.
नये गार्ड ब्रेक वैन में बाथरूम की व्यवस्था होगी
मालगाड़ी रवाना होने के बाद रेलमंडल के डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर ने कहा कि मंडल में एक छोटी-सी शुरुआत है. महिला रेलकर्मियों को दिन में ट्रेनों में ड्यूटी लगायी जायेगी और अब लगातार मालगाड़ियां चलायेंगी. उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए नये गार्ड ब्रेक वैन में बाथरूम की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है. डीआरएम के साथ-साथ एडीआरएम रवीश कुमार, सीनियर डीओएम पंकज कुमार, सीनियर मंडल विद्युत अभियंता परिचालन संजीव कुमार, पीआरओ संजय प्रसाद के साथ साथ आलाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










