अतिथि शिक्षकों की बहाली कर पांच अगस्त तक रिपोर्ट भेजने का आदेश
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :26 Jul 2018 9:27 AM
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिलों को जारी किया आदेश अभी तक आठ-दस जिलों को छोड़ कर अन्य किसी जिले ने नहीं भेजी रिपोर्ट पटना : राज्य के सरकारी स्कूलों में बड़ी संख्या में विज्ञान विषय के खाली पड़े शिक्षकों के पद को भरने के लिए अतिथि शिक्षकों की बहाली करने का प्रावधान है. शिक्षा […]
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिलों को जारी किया आदेश
अभी तक आठ-दस जिलों को छोड़ कर अन्य किसी जिले ने नहीं भेजी रिपोर्ट
पटना : राज्य के सरकारी स्कूलों में बड़ी संख्या में विज्ञान विषय के खाली पड़े शिक्षकों के पद को भरने के लिए अतिथि शिक्षकों की बहाली करने का प्रावधान है.
शिक्षा विभाग ने इस मामले में आदेश जारी करते हुए सभी जिलों को अतिथि शिक्षकों की बहाली कर इससे संबंधित रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया है. पहले 2 जुलाई, फिर 16 जुलाई तक रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया था, लेकिन अभी तक 8-10 जिलों को छोड़कर अन्य किसी जिले ने यह रिपोर्ट नहीं भेजी है. इससे यह साबित होता है कि जिला स्तर पर अधिकारी और संबंधित स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की बहाली करने में कोई विशेष रुचि नहीं ले रहे हैं.
इस लापरवाही को देखते हुए इस बार माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने 5 अगस्त तक सभी जिलों को अतिथि शिक्षकों की बहाली कर इसकी रिपोर्ट हर हाल में भेजने का सख्त निर्देश जारी किया है. इस मामले में दो जिलों सीतामढ़ी और अररिया को 15 अगस्त तक की अंतिम तारीख दी गयी है. सभी जिलों को कहा गया है कि अगर उन्होंने इस निर्धारित तिथि तक अतिथि शिक्षकों की बहाली कर इसकी रिपोर्ट नहीं भेजी, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.
कई जिलों से आधी-अधूरी है रिपोर्ट
जिन जिलों से पूरी रिपोर्ट आ गयी है, उसमें कटिहार, पूर्णिया, दरभंगा, बेगूसराय, खगड़िया, वैशाली, औरंगाबाद और कैमूर शामिल हैं. इन जिलों ने विषयवार और स्कूलवार शिक्षकों के खाली पड़े पदों पर बहाली करके इसकी विस्तृत रिपोर्ट विभाग को भेज दी है.
इनके अलावा कुछ अन्य जिलों से भी रिपोर्ट आयी है, लेकिन उनकी रिपोर्ट आधी-अधूरी है. एक बार बहाली की प्रक्रिया पूरी करने के बाद जो सीटें खाली रह गयीं, उन पर फिर से बहाली की प्रक्रिया नहीं दोहरायी गयी है. जबकि खाली पड़े सीटों पर बहाली की प्रक्रिया दोहराते हुए फिर से बहाली करने का प्रावधान है. जिन जिलों की रिपोर्ट आधी-अधूरी है, उन्हें फिर से रिपोर्ट तैयार करके 5 अगस्त तक भेजने के लिए कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










