मांगों की अनदेखी से भड़के आयकर कर्मी
Updated at : 22 Jul 2018 3:48 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : आयकर विभाग में तैनात कर्मचारी और अधिकारी लंबित मांगों की अनदेखी पर बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू हो गयी है. आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ और आयकर कर्मचारी महासंघ ने एक साथ मिलकर आंदोलन का बिगुल फूंकने की रणनीति बनायी है. अब राष्ट्रव्यापी स्तर पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है. संघ के […]
विज्ञापन
पटना : आयकर विभाग में तैनात कर्मचारी और अधिकारी लंबित मांगों की अनदेखी पर बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू हो गयी है. आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ और आयकर कर्मचारी महासंघ ने एक साथ मिलकर आंदोलन का बिगुल फूंकने की रणनीति बनायी है. अब राष्ट्रव्यापी स्तर पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है.
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि टैक्स वसूली का आंकड़ा 10 लाख करोड़ के पार पहुंच गयी है. जाहिर है इसमें विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की ही मेहनत है. परंतु सरकार हमलोगों की मांगों को लेकर उदासीन बनी हुई है. आईटीईएफ के अध्यक्ष अरुण कुमार पांडे ने कहा कि जुलाई और अगस्त में आंदोलन तेज किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




