पटना : सीयूएसबी के अंतिम चरण का नामांकन 23 से 27 के बीच

Updated at : 21 Jul 2018 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : सीयूएसबी के अंतिम चरण का नामांकन 23 से 27 के बीच

पटना : दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) ने आगामी अकादमिक सत्र (2018 – 19) में विभिन्न पाठ्यकर्मों में दाखिले की अंतिम सूची को वेबसाइट पर जारी कर दिया है. विवि की परीक्षा नियंत्रक रश्मि त्रिपाठी द्वारा सीयूएसबी की वेबसाइट www.cusb.ac.in पर फाइनल कटऑफ लिस्ट को प्रकाशित किया गया है. जिसके अनुसार 23 जुलाई से 27 […]

विज्ञापन
पटना : दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) ने आगामी अकादमिक सत्र (2018 – 19) में विभिन्न पाठ्यकर्मों में दाखिले की अंतिम सूची को वेबसाइट पर जारी कर दिया है. विवि की परीक्षा नियंत्रक रश्मि त्रिपाठी द्वारा सीयूएसबी की वेबसाइट www.cusb.ac.in पर फाइनल कटऑफ लिस्ट को प्रकाशित किया गया है. जिसके अनुसार 23 जुलाई से 27 जुलाई के बीच 25 विषयों में दाखिले की प्रक्रिया पूरी होगी.
उम्मीदवारों को अपने विषयनुसार विवि की वेबसाइट पर दिये गये समय के अनुसार विवि के पंचानपुर कैंपस में उपस्थित होकर दाखिले की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. सूचना के अनुसार 23 जुलाई को बीए एलएलबी, बीए बीएड, बीएससी बीएड, एमएड, एम इंग्लिश और एमए हिंदी की नामांकन की प्रक्रिया पूरी होगी वहीं 24 जुलाई को एमएससी फिजिक्स, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी बायोइन्फरमेटिक्स, एमएससी लाइफ साइंस, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी और एमएससी एनवायर्नमेंटल साइंस के दाखिले होंगे. जबकि 25 जुलाई को एमएससी मैथमेटिक्स, एमएससी स्टैटिस्टिक्स, एमए कम्युनिकेशन एन्ड मीडिया स्टडीज, एमए साइकोलॉजी और एमकॉम, 26 जुलाई को एमए हिस्ट्री, एमए पोलिटिकल साइंस, एमए सोशियोलॉजी, मास्टर इन सोशल वर्क, एमए इकोनॉमिक्स और एमए डेवलपमेंट स्टडीज, 27 जुलाई को एमएससी कंप्यूटर साइंस और एमटेक कंप्यूटर साइंस (सीसीएमटी एवं सीयूसीईटी) के नामांकन होंगे. कटऑफ प्राप्तांक और विवि की वेबसाइट में दिये गये विषयानुसार नामांकन की तिथि के मुताबिक छात्र सुबह आवश्यक दस्तावेजों के साथ स्वयं उपस्थित होकर सुबह 9:30 से 11:30 के बीच रिपोर्टिंग कर सकते हैं.
नामांकन प्रक्रिया का विवरण
– रिपोर्टिंग टाइम 9:30 बजे से 11:30 बजे तक
– मेरिट लिस्ट और वेटलिस्ट उम्मीदवारों के लिस्ट की घोषणा – 12:30 बजे
– मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन – 12:30 बजे से 1:30 बजे तक
– मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के फीस जमा करने का समय – 1:30 बजे से 3:30 बजे
– वेट लिस्ट उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन – 3:30 बजे से 4:00 बजे तक
– वेट लिस्ट उम्मीदवारों के फीस जमा करने का समय – 4:00 बजे से 5:00 बजे
– नामांकन प्रक्रिया बंद होने का समय – 5:00 बजे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन