ePaper

शादी करने कोर्ट में पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका, पुलिस ने प्रेमी को भेजा जेल, प्रेमिका पहुंची महिला अल्पावास गृह

Updated at : 20 Jul 2018 9:48 AM (IST)
विज्ञापन
शादी करने कोर्ट में पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका, पुलिस ने प्रेमी को भेजा जेल, प्रेमिका पहुंची महिला अल्पावास गृह

गोपालगंज : शादी करने के लिए अदालत पहुंचे प्रेमी को जहां जेल भेज दिया गया, वहीं प्रेमिका को महिला अल्पावास गृह भेज दिया गया. जानकारी के मुताबिक, दोनों प्रेमी-प्रेमिका रविवार को ही घर से फरार हो गये थे. इसके बाद लड़की के परिजन और सगे संबंधी हर जगह नजर रख रहे थे. इसी दौरान जब […]

विज्ञापन

गोपालगंज : शादी करने के लिए अदालत पहुंचे प्रेमी को जहां जेल भेज दिया गया, वहीं प्रेमिका को महिला अल्पावास गृह भेज दिया गया. जानकारी के मुताबिक, दोनों प्रेमी-प्रेमिका रविवार को ही घर से फरार हो गये थे. इसके बाद लड़की के परिजन और सगे संबंधी हर जगह नजर रख रहे थे. इसी दौरान जब दोनों प्रेमी-प्रेमिका शादी के लिए अदालत पहुंचे तो परिजनों ने दोनों की पिटाई की. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कब्जे में लेकर अदालत में पेश किया, जहां से लड़के को जेल भेज दिया गया और लड़की को महिला अल्पावास गृह भेज दिया गया.

जानकारी के मुताबिक, सिविल कोर्ट में शादी करने पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका से कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस ने गुरुवार को युवक को नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में जेल भेज दिया. वहीं, किशोरी को महिला अल्पावास गृह में भेज दिया गया है. सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र की किशोरी अपने दादा के साथ पटना के अनीसाबाद में रह कर पढ़ती थी. इस दौरान गोपालगंज दरगाह रोड का साह आलम नामक युवक भी वहीं रह कर पढ़ता था. दोनों के बीच प्रेम हो गया. दोनों गत रविवार को पटना से भाग निकले. उधर, परिजन किशोरी की तलाश में लगे हुए थे.

प्रत्यक्षदर्शि यों ने बताया कि बुधवार को जब शादी के लि ये दोनों कोर्ट पहुंचे, तो वहां पहले से कि शोरी के परिजन और रिश्तेदार निगाहबानी कर रहे थे. जैसे ही शादी की आवेदन देकर बाहर निकले की दोनों को पकड़ कर पीटने लगे. घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी. थानाध्यक्ष रवि कुमार दोनों को भीड़ से कब्जे में लेकर थाना पहुंचे, जहां घंटों भीड़ लगी रही. पुलिस ने युवक और किशोरी से अलग-अलग पूछताछ की. महिला थानेदार सरिता कुमारी ने किशोरी से पूछताछ करने के बाद किशोरी को महिला अल्पावास गृह में भेज दिया. किशोरी के परिजनों के तरफ से अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन