पटना : पीयू में नये सत्र की पढ़ाई शुरू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पीजी में सीबीसीएस लागू, यूजी में अगले साल से पहले दिन की क्लास इंट्रोडक्शन में बीती कहीं-कहीं चलती रही एडमिशन की भी प्रक्रिया पटना : पटना विश्वविद्यालय में नये सत्र की पढ़ाई मंगलवार से शुरू हो गयी. स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों में नये छात्रों का आज पहला दिन था. कॉलेज का पहला दिन छात्रों के […]
विज्ञापन
पीजी में सीबीसीएस लागू, यूजी में अगले साल से
पहले दिन की क्लास इंट्रोडक्शन में बीती
कहीं-कहीं चलती रही एडमिशन की भी प्रक्रिया
पटना : पटना विश्वविद्यालय में नये सत्र की पढ़ाई मंगलवार से शुरू हो गयी. स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों में नये छात्रों का आज पहला दिन था.
कॉलेज का पहला दिन छात्रों के लिए काफी नया अनुभव था और पढ़ाई को लेकर छात्र काफी उत्साहित भी दिख रहे थे. हालांकि ज्यादातर विभागों में आज भी इंडक्शन मीट का ही आयोजन हुआ. जहां इंडक्शन मीट हो चुका था वहां कक्षाएं विधिवत शुरू हो गयीं. वहीं अंतिम दौर का कुछ बचा हुआ एडमिशन भी चलता रहा. इस वजह से क्लासेज कम ही हुए. पहले दिन इंट्रोडक्शन लिया गया. नये आये छात्रों में भी एक-दूसरे के परिचय को लेकर उत्साह बना रहा.
पटना विश्वविद्यालय राज्य का पहला यूनिवर्सिटी बन गया जिसमें च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के तहत पढ़ाई शुरू कर दी गयी है.
छात्रों के लिए भी यह नया अनुभव होगा. छात्र अपने विषय तो पढ़ ही सकेंगे, साथ ही अगर उनके दिल में किसी दूसरे संकाय का एक विषय पढ़ने की इच्छा हो तो वह भी पढ़ सकेंगे. पहली बार उन्हें मार्क्स के साथ ग्रेड व क्रेडिट अवार्ड किया जायेगा. यह शिक्षकों के लिए भी नया अनुभव रहेगा. हालांकि सीबीसीएस अभी प्राथमिक दौर में है और धीरे-धीरे इसे छात्र और शिक्षक दोनों ही समझने का प्रयास कर रहे हैं. स्नातक(यूजी) में अगले सत्र से सीबीसीएस लागू करने की बात कहीं जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










