मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत वकील अशोक महतो को दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत वकील अशोक महतो को दी श्रद्धांजलि

मोकामा :बिहारके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार की शाम मोकामा के डुमरा गांव पहुंचे. यहां उन्होंने दिवंगत वकील अशोक महतो के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिवंगत के परिजनों से मिलकर दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया. मुख्यमंत्री तकरीबन आधा घंटा तक रुके रहे. मालूम हो कि वकील […]

विज्ञापन

मोकामा :बिहारके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार की शाम मोकामा के डुमरा गांव पहुंचे. यहां उन्होंने दिवंगत वकील अशोक महतो के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिवंगत के परिजनों से मिलकर दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया. मुख्यमंत्री तकरीबन आधा घंटा तक रुके रहे.

मालूम हो कि वकील अशोक महतो जदयू के सक्रिय कार्यकर्ता थे. वह समता पार्टी के समय से ही निष्ठापूर्वक संगठन से जुड़े थे. अमरनाथ यात्रा पर भू-स्खलन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी थी. श्रद्धांजलि सभा में विधान पार्षद नीरज कुमार, जदयू नेता पवन कुमार, भाजपा नेता दिलीप कुमार उर्फ टुनटुन, जदयू नेता शैलेंद्र कुमार सदन, धर्मराज प्रसाद, दिलीप पटेल, जिप सदस्य अशोक पंडित, महेश शर्मा, अशोक कुमार, संजय कुमार, पिंकु कुमार, प्रदूमन महतो आदि ने शिरकत की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन