ePaper

बिहार : 600 करोड़ से बिहार में होगा पर्यटकीय सुविधाओं का विकास : उपमुख्यमंत्री

Updated at : 04 Jul 2018 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : 600 करोड़ से बिहार में होगा पर्यटकीय सुविधाओं का विकास : उपमुख्यमंत्री

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने अपने कार्यालय कक्ष में उच्चस्तरीय बैठक की. बैठक में पर्यटन विभाग की विभिन्न योजनाओं के समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विशेष पैकेज के तहत बिहार के विभिन्न पर्यटकीय स्थलों के विकास के लिए 600 करोड़ की योजनाएं कार्यान्वित की जा रही है. 27 जुलाई से […]

विज्ञापन

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने अपने कार्यालय कक्ष में उच्चस्तरीय बैठक की. बैठक में पर्यटन विभाग की विभिन्न योजनाओं के समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विशेष पैकेज के तहत बिहार के विभिन्न पर्यटकीय स्थलों के विकास के लिए 600 करोड़ की योजनाएं कार्यान्वित की जा रही है. 27 जुलाई से प्रारंभ हो रहे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के पूर्व कांवरिया परिपथ की विभिन्न योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार व अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे.

सुशील मोदी ने बताया कि प्रधानमंत्री विशेष पैकेज के तहत कांवरिया परी पथ के लिए कार्यान्वित हो रही 52.35 करोड़ की योजनाओं के तहत सुल्तानगंज में अजगैबीनाथ मंदिर परिसर के विकास, मोजमा (मुंगेर) में रेन सेल्टर, बांका के जिलेबिया, सुईया में मार्गीय सुविधाओं के विकास, तानकेश्वर में कैफेटेरिया का निर्माण और कांवरिया पथ में साईनेज, 3366 बेंच, 1037 कांवर स्टैंड बनाने व 180 सोलर लाइट लगाने का काम प्रगति पर है. 2007 में एनडीए की सरकार ने श्रद्वालुओं की सुविधा के लिए कांवरिया पथ में पक्की सड़क के समानान्तर कच्ची सड़क का निर्माण कराया था.

प्रधानमंत्री विशेष पैकेज के तहत जैन, महात्मा गांधी, बौद्ध, रामायण परी पथ के अलावा प्रसाद योजना के अंतर्गत पटना साहिब का विकास व बोधगया में आईआईटीटीएम की स्थापना की जा रही है. महात्मा गांधी परी पथ विकास योजना के अंतर्गत भितिहरवा व चन्द्रहिया में थीम पार्क, पार्किंग व तुरकौलिया में शौचालय, पेयजल, हाई मास्ट लाइट आदि का निर्माण किया जा रहा है.

राजगीर और मंदार में रोप वे का काम इस साल अक्तूबर में पूरा हो जायेगा. ब्रह्मयोनी, प्रेतशीला व डोंगेश्वरी पर्वत (गया), वाणावर (जहानाबाद), मुंडेश्वरी (कैमूर) और रोहतास गढ़ किला में भी रोपवे का निर्माण किया जायेगा. ककौलत और भीम बांध में पर्यटकीय सुविधाओं का विकास वन विभाग करेगा. विदित हो कि 2017 में विदेशी पर्यटकों के मामले में बिहार का देश में 8वां स्थान रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन