पटना : अगले माह से नहीं होगी अस्पतालों में दवाओं की किल्लत
Updated at : 04 Jul 2018 9:17 AM (IST)
विज्ञापन

जुकाम से कैंसर तक की 310 किस्म की दवाएं सरकारी हॉस्पिटलों में मुफ्त मिलेंगी पटना : अगले महीने से राज्य के सरकारी अस्पतालों में 310 आवश्यक दवाएं उपलब्ध होंगी. ये दवाएं मरीजों को मुफ्त में मिलेंगी. इनमें सर्दी-जुकाम से कैंसर तक की दवा होगी. बिहार मेडिकल आधारभूत संरचना निगम दवा की खरीदारी कर रहा है. […]
विज्ञापन
जुकाम से कैंसर तक की 310 किस्म की दवाएं सरकारी हॉस्पिटलों में मुफ्त मिलेंगी
पटना : अगले महीने से राज्य के सरकारी अस्पतालों में 310 आवश्यक दवाएं उपलब्ध होंगी. ये दवाएं मरीजों को मुफ्त में मिलेंगी. इनमें सर्दी-जुकाम से कैंसर तक की दवा होगी. बिहार मेडिकल आधारभूत संरचना निगम दवा की खरीदारी कर रहा है. टेंडर हो चुका है, इस महीने के अंत तक दवा की आपूर्ति भी शुरू हो जायेगी.
राज्य के सभी तरह के अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक में मरीजों को मुफ्त में दवा दी जाती है. अभी 90 तरह की दवा उपलब्ध है.
विभाग ने आवश्यक दवाओं की सूची बढ़ा कर 310 कर दी है. आवश्यक दवाओं की सूची में अब कैंसर तक की दवा को शामिल किया गया है, यह भी मुफ्त में मिलेगी. विभाग का आकलन है कि चालू वित्तीय वर्ष में दवा के मद में दो सौ करोड़ तक खर्च होगा. पहले ओपीडी में 33 और आइपीडी में 112 तरह की दवा मिलती थी.
मरीजों की संख्या बढ़ी
मेडिकल कॉलेज अस्पताल से लेकर जिला, अनुमंडल, प्राथमिक और रेफरल अस्पताल तक में दवा मिलती है. अब सरकार 18 तरह की दवा स्वास्थ्य उप केंद्र में भी उपलब्ध करायेगी. राज्य में 8500 स्वास्थ्य उप केंद्र है.
3500 नये उप केंद्र खोलने की तैयारी हो रही है. नयी व्यवस्था के तहत मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी में 76 और आइपीडी में 113, जिला अस्पताल के ओपीडी में 71 और आइपीडी में 96, अनुमंडलीय अस्पताल के ओपीडी में 58 और आइपीडी में 65, तरह की दवा मिलेगी.
इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व रेफरल अस्पताल के ओपीडी में 55 और आइपीडी में 59, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी में 50 और आइपीडी में 34, तथा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी में भी 50 और आइपीडी में 34 तरह की दवा मिलेगी.
क्या कहते हैं अधिकारी
बिहार मेडिकल आधारभूत संरचना निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार सिंह कहते हैं कि अगस्त तक निगम के पास 310 तरह की दवाओं का पूरा स्टॉक आ जायेगा. अभी 90 तरह की दवा उपलब्ध है. मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




