संगीता की शादी की हो रही थी बात, भाई को डोली की बजाय अर्थी को देना पड़ा कंधा, मचा कोहराम
Updated at : 03 Jul 2018 8:38 AM (IST)
विज्ञापन

पटना. संगीता कुमारी की मौत की सूचना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. संगीता ही अपने परिवार की इकलौती कमाऊ संतान थी और काफी गरीबी में रह कर उसने सीडीपीओ की परीक्षा 2008 में पास की. इसके बाद 2009 में ज्वाइनिंग हुई. सीडीपीओ बनते ही उसके लिए अच्छे परिवारों से रिश्ते आने लगे. […]
विज्ञापन
पटना. संगीता कुमारी की मौत की सूचना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. संगीता ही अपने परिवार की इकलौती कमाऊ संतान थी और काफी गरीबी में रह कर उसने सीडीपीओ की परीक्षा 2008 में पास की. इसके बाद 2009 में ज्वाइनिंग हुई. सीडीपीओ बनते ही उसके लिए अच्छे परिवारों से रिश्ते आने लगे. एक डिप्टी कलक्टर भी शादी के लिए तैयार हो गया.
लेकिन उसने परिवार की खातिर शादी करने से इन्कार कर दिया. उसकी इच्छा थी कि उसका भाई संजीव उर्फ टिंकू भी कहीं सरकारी नौकरी कर ले और जब वह घर को संभालने लगे, तो ही खुद शादी करे. फिलहाल उसकी एक रेलवे इंजीनियर से शादी की बात भी हो रही थी. लेकिन होनी को यह मंजूर नहीं था. भाई अपनी बहन की डोली काे कंधा देने का सपना संजाेये था.
लेकिन मौत की खबर मिलते ही जगदेव पथ स्थित अनुराधा अपार्टमेंट स्थित आवास से उसके पिता विशुनदेव गुप्ता व भाई संजीव गुप्ता आनन-फानन में बख्तियारपुर पहुंचे. संगीता घर में अपने पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




