पटना : अब इग्नू में एडमिशन के लिए साइबर कैफे जाना जरूरी नहीं
Updated at : 03 Jul 2018 8:32 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में नामांकन के लिए छात्रों को अब साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं है. राजधानी के गांधी मैदान स्थित इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय में इसकी व्यवस्था की गयी है. जिन छात्रों को बाहर साइबर कैफे में जाकर नामांकन कराने में दिक्कत हो रही है, या फिर वे स्वयं […]
विज्ञापन
पटना : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में नामांकन के लिए छात्रों को अब साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं है. राजधानी के गांधी मैदान स्थित इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय में इसकी व्यवस्था की गयी है.
जिन छात्रों को बाहर साइबर कैफे में जाकर नामांकन कराने में दिक्कत हो रही है, या फिर वे स्वयं भी ऑनलाइन एडमिशन नहीं ले पा रहे हैं वे क्षेत्रीय कार्यालय में स्थापित ऑनलाइन एडमिशन फेसिलिटेशन सेंटर में आकर नि:शुल्क एडमिशन करा सकते हैं.
दूरदराज से छात्र आकर करा रहे एडमिशन : इस सेंटर पर दूरदराज के छात्र आकर एडमिशन करा रहे हैं. इसके पीछे वजह यह है कि जिलों में साइबर कैफे वाले नामांकन के नाम पर अच्छी खासी रकम वसूल रहे हैं. नेटवर्क की भी समस्या रहती है. शहर के छात्रों की आर्थिक बचत हो रही है.
15 नामांकन तक ले सकते हैं एडमिशन : इग्नू से डिप्लोमा, यूजी, पीजी प्रोग्राम के लिए नामांकन 15 जुलाई तक ले सकते हैं. इसमें वोकेशनल कोर्स भी हैं, अंतिम तिथि 30 जून से बढ़ा दी गयी है. एडमिशन ऑनलाइन होगा. एससी-एसटी, ट्रांसजेंडर, बुनकर समुदाय की महिलाओं व बीपीएल पुरुषों का, जेल के कैदियों का नामांकन शुल्क माफ है.
वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कृषि आधारित कोर्स में पचास प्रतिशत की छूट है. शहरी बीपीएल को भी कृषि आधारित कोर्स में पचास प्रतिशत की छूट है. उन्हें क्षेत्रीय कार्यालय में संपर्क करना होगा और डॉक्यूमेंट्स प्रस्तुत करने होंगे. उनका ऑफलाइन एडमिशन लिया जायेगा.
इन विषयों में ले सकते हैं नामांकन
छात्र एग्रीकल्चर, कंप्यूटर, इंजीनियरिंग, फॉरेन स्टडीज, जेंडर एंड डेवलपमेंट स्टडीज, हेल्थ साइंस, मानविकी, जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया स्टडीज, सोशल वर्क, सोशल साइंस, लॉ, टूरिज्म, वोकेशनल एजुकेशन, ट्रांसलेशन स्टडीज आदि में छात्र नामांकन ले सकते हैं.
इन सब के इग्नू में अलग-अलग स्कूल हैं, जिनमें डिप्लोमा, यूजी, पीजी समेत कई सर्टिफिकेट कोर्स भी चलते हैं. इग्नू के वेबसाइट पर इन सभी क्षेत्रों के स्कूल पर जाकर क्लिक करने पर उनसे संबंधित कोर्स आ जायेंगे जिसमें वे नामांकन ले सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




