पटना : आलाकमान को नीतिगत फैसला लेने का अधिकार : कौकब कादरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने कहा कि कांग्रेस में नीतिगत फैसला लेने का अधिकार सिर्फ आलाकमान को है. प्रदेश अध्यक्ष व शीर्षस्थ नेताओं के साथ मशविरा कर पार्टी आलाकमान अपना फैसला लेते हैं. अन्य कोई भी कुछ भी बोले उसका पार्टी के फैसलों पर कोई असर नहीं होता. उन्होंने […]
विज्ञापन
पटना : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने कहा कि कांग्रेस में नीतिगत फैसला लेने का अधिकार सिर्फ आलाकमान को है.
प्रदेश अध्यक्ष व शीर्षस्थ नेताओं के साथ मशविरा कर पार्टी आलाकमान अपना फैसला लेते हैं. अन्य कोई भी कुछ भी बोले उसका पार्टी के फैसलों पर कोई असर नहीं होता. उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन हमारे भरोसेमंद व मजबूत सहयोगी राजद के साथ है
.
हम पूरी तरह एकजुट हैं. हमारा व राजद गठबंधन का स्टैंड साफ व स्पष्ट है. इसमें झगड़ा लगाने की हर प्रायोजित कोशिश धाराशायी होगी. झगड़ा लगाने वाले ही डिकोड हो चुके हैं. जहां तक नीतीश कुमार की बात है, तो वे खुद ही जनादेश का अपमान कर महागठबंधन से अलग हुए थे. अब उन्हें खुद तय करना है कि वो सांप्रदयिक शक्तियों के साथ हैं या उनका विरोध करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










