पांच लाख की आबादी पलायन को तैयार

पटना : भले ही राजधानी में बारिश नहीं हो रही है, लेकिन गंगा का जल स्तर बढ़ने लगा है. फिलहाल दो दिनों में लगभग चार से छह फुट तक पानी बढ़ चुका है. ऐसे में पटना के निकट गंगा के दियारा क्षेत्र के करीब एक दर्जन वार्ड/गांव की करीब पांच लाख की आबादी गांव छोड़ने […]
पटना : भले ही राजधानी में बारिश नहीं हो रही है, लेकिन गंगा का जल स्तर बढ़ने लगा है. फिलहाल दो दिनों में लगभग चार से छह फुट तक पानी बढ़ चुका है. ऐसे में पटना के निकट गंगा के दियारा क्षेत्र के करीब एक दर्जन वार्ड/गांव की करीब पांच लाख की आबादी गांव छोड़ने की तैयारी में जुट गयी है. लोग अभी से सूखा खाद्य पदार्थ जैसी जरूरी चीजों को इकट्ठा करने लगे हैं. हर साल की तरह इस बार भी ये गांव दो माह के लिए वीरान हो जायेंगे. हर साल अगस्त-सितंबर माह में इस इलाके आबादी राहत शिविरों में शिफ्ट हो जाने के लिए मजबूर हो जाती है. ये सभी वार्ड राजधानी परिक्षेत्र के दायरे में आते हैं. इसमें पटना सदर के एक, दानापुर अनुमंडल के छह और छपरा के तीन पंचायतों के गांव/वार्ड इसमें शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










