प्रसव के दौरान महिला की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jul 2018 5:57 AM
फतुहा : शहर के स्टेशन रोड़ स्थित एक नर्सिंग होम में शुक्रवार की रात्रि चिकित्सकों की लापरवाही से प्रसव के दौरान महिला की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. हालांकि, सामाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी थी, लेकिन परिजनों ने निजी क्लिनिक के चिकित्सक व अन्य कर्मियों पर लापरवाही […]
फतुहा : शहर के स्टेशन रोड़ स्थित एक नर्सिंग होम में शुक्रवार की रात्रि चिकित्सकों की लापरवाही से प्रसव के दौरान महिला की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. हालांकि, सामाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी थी, लेकिन परिजनों ने निजी क्लिनिक के चिकित्सक व अन्य कर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. मृत महिला की पहचान बांकीपुर गोरख निवासी योगेश साव की बहू तथा बबलू साव की पत्नी सोनम कुमारी (25 ) के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार निजी क्लिनिक के संचालकों द्वारा इस मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










