पटना : नहीं बनी एक्सरे मशीन, मरीज परेशान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में संचालित रेडियोलॉजी विभाग में डिजिटल रेडियोग्राफी एक्सरे शुक्रवार को भी नहीं बन सकी. नतीजतन शुक्रवार को भी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा. मामला यह है कि गुरुवार को डिजिटल एक्सरे में खराबी आ गयी थी. इस कारण से मरीजों को डिजिटल […]
विज्ञापन
पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में संचालित रेडियोलॉजी विभाग में डिजिटल रेडियोग्राफी एक्सरे शुक्रवार को भी नहीं बन सकी. नतीजतन शुक्रवार को भी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा. मामला यह है कि गुरुवार को डिजिटल एक्सरे में खराबी आ गयी थी. इस कारण से मरीजों को डिजिटल एक्सरे की सुविधा नहीं मिल पा रही थी. हालांकि,विभाग में लगी कंप्यूटर रेडियोग्राफी मशीन से मरीजों का एक्सरे किया जा रहा है.
शुक्रवार को भी इस मशीन से लगभग एक सौ से अधिक मरीजों का एक्सरे किया गया. दूसरी तरफ, अस्पताल की इमरजेंसी में भी बीते दो माह से अधिक समय से एक्सरे मशीन खराब पड़ी है. कर्मियों ने बताया कि इमरजेंसी में लगी कंप्यूटर रेडियोग्राफी मशीन से मरीजों का एक्सरे होता है, जो खराब है. इस परिस्थिति में यहां पर पोर्टेबल एक्सरे मशीन का उपयोग कर मरीज का एक्सरे किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










