बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी, वेबसाइट का सर्वर डाउन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jun 2018 5:40 PM
पटना : बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट शाम करीब 5 बजे जारी कर दिया गया है. पिछले साल के मुकाबले इस साल परीक्षा में स होने वाले छात्रों की प्रतिशत में वृद्धि हुई है. हालांकि रिजल्ट जारी होने के बाद सर्वर पर लोड़ पडने के कारण बोर्ड का वेबसाइट काम नहीं कर पा रहा है. […]
पटना : बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट शाम करीब 5 बजे जारी कर दिया गया है. पिछले साल के मुकाबले इस साल परीक्षा में स होने वाले छात्रों की प्रतिशत में वृद्धि हुई है. हालांकि रिजल्ट जारी होने के बाद सर्वर पर लोड़ पडने के कारण बोर्ड का वेबसाइट काम नहीं कर पा रहा है. इससे छात्रों को परीक्षा परिणाम देखने में दिक्कत आ रही है. बोर्ड का वेबसाइट पूरा खुल ही नहीं पा रहा है. दूसरी ओर छात्र अपनी बेताबी को रोक नहीं पा रहे हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद बड़ी संख्या में छात्र साईबर कौफे पहुंचे हुए हैं.
गौरतलब हो कि बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट 20 जून को ही आने वाला था. मगर, उससे ठीक पहले गोपलगंज स्थित एसएस बालिका विद्यालय मूल्यांकन केंद्र से 42000 कॉपियां गायब होने की सूचना के बाद, रिजल्ट जारी करने की तीथि बढ़ा दी गयी थी. आज शाम शिक्षा मंत्री ने परीक्षा परिणाम जारी किये. छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in या biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










