बिहार में हालात सुधारने को लगे राष्ट्रपति शासन : जीतन राम मांझी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jun 2018 6:42 AM
पटना : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि सुशासन बाबू की सरकार में संपूर्ण वैश्य समाज, व्यवसायी वर्ग असुरक्षित है. अपराधियों में कानून का भय नहीं है. बिहार में हालात सुधारने के लिए राष्ट्रपति शासन लगा चाहिए. वे सोमवार को राष्ट्रीय वैश्य महासभा के बैनर तले गर्दनीबाग में आयोजित महाधरना को संबोधित […]
पटना : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि सुशासन बाबू की सरकार में संपूर्ण वैश्य समाज, व्यवसायी वर्ग असुरक्षित है. अपराधियों में कानून का भय नहीं है. बिहार में हालात सुधारने के लिए राष्ट्रपति शासन लगा चाहिए. वे सोमवार को राष्ट्रीय वैश्य महासभा के बैनर तले गर्दनीबाग में आयोजित महाधरना को संबोधित कर रहे थे.
महाधरना वैश्य समाज-व्यापारी वर्ग के साथ आपराधिक वारदात होने के विरोध में दिया गया. डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि पूरे बिहार में अपराधी समानांतर शासन चला रहे हैं. राजद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है.
अध्यक्षता कर रहे वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक समीर महासेठ, संचालक प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पीके चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश गुप्ता ने कहा कि न्याय नहीं मिला तो राष्ट्रीय वैश्य महासभा राजभवन मार्च करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










